Budget Smartwatch

Budget Smartwatch - ख़बरें

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹2 हजार से कम में टॉप स्मार्टवॉच डील, 1 वॉच ₹999 की भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 के दौरान ₹2,000 से कम कीमत में Smartwatch खरीदने वालों के लिए boAt, Noise, Redmi, GOBOULT और Fire-Boltt के 7 मॉडल्स शामिल हैं। इस लिस्ट में boAt Wave Call 3, Noise Twist Round Dial, Noise Junior Champ 3, Noise Pulse 4 Max, Redmi Watch Move 1.85, GOBOULT Tuff Hawk और Fire-Boltt Brillia शामिल हैं। इनमें ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग और अलग-अलग वॉच फेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल में AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है। इनकी बताई गई ऑनलाइन कीमत ₹999 से शुरू होती है।
  • Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
    Lyne Originals ने भारत में एक साथ छह नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं। इस लाइनअप में STARTUP 30 और STARTUP 49 स्मार्टवॉच, STARTUP 57 ईयरबड्स, STARTUP 48 और STARTUP 62 नेकबैंड और Jukebox 10 Pro स्पीकर शामिल हैं। इनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 5,749 रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स को बैटरी बैकअप, ऑडियो फीचर्स और डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • U&i ने Rs 1,099 में लॉन्च की Entry Star 100 स्मार्टवॉच, इसमें हैं कर्व्ड डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स
    U&i ने भारत में Entry Star 100 Series स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1,099 रुपये रखी गई है। स्मार्टवॉच में 2.2 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड, वेदर अपडेट और रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस रोजमर्रा की एक्टिविटी ट्रैकिंग और फिटनेस मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन की गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »