Redmi Watch Move भारत में लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, कीमत सिर्फ 1999 रुपये

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में पहली स्थानीय रूप से निर्मित स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch Move में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Watch Move एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है।
  • Redmi Watch Move यूजर्स को 140+ वर्कआउट मोड प्रदान करती है।

Redmi Watch Move में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में पहली स्थानीय रूप से निर्मित स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच को फिटनेस और वेलनेस ट्रैकिंग से लेकर स्मार्ट टास्क मैनेजमेंट और हैंड्स-फ्री कम्युनिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। रेडमी वॉच मूव जॉगिंग से लेकर, काम पर मीटिंग रिमाइंडर चेक करने या फिर चलते-फिरते कॉल मैनेज करने के लिए बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको Redmi Watch Move के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Watch Move Price


Redmi Watch Move की कीमत 1,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच प्री-ऑर्डर के लिए 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगी, जबकि बिक्री 1 मई से शुरू होगी। यह स्मार्टवॉच 4 कलर ऑप्शन जैसे कि सिल्वर स्प्रिंट, ब्लैक ड्रिफ्ट, ब्लू ब्लेज और गोल्ड रश में उपलब्ध है।


Redmi Watch Move Features


Redmi Watch Move में स्लीक 2.5D कर्व्ड डिजाइन के साथ 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390x450 पिक्सल और ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। यह ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है। Watch Move यूजर्स को 140+ वर्कआउट मोड प्रदान करती और 98.5% ट्रैकिंग एक्यूरेसी मिलती है, जिससे रनिंग, कैलोरी मॉनिटर और टाइम योगा सेशन को ट्रैक किया जा सकता है। यह वॉच हार्ट रेट, SpO₂, स्ट्रेस और स्लीप साइकल को ट्रैक करती है, इसके अलावा दिन और रात का बेहतर हेल्थ डाटा मिलता है। मासिक धर्म साइकल ट्रैकिंग के साथ यह वॉच महिलाओं को उनके हेल्थ को बेहतर तरीके से समझने और मैनेज करने में भी मदद करती है।

वॉच पूरे दिन पहनने के लिए तैयार किए गए एंटी-एलर्जी, एंटी-बैक्टीरियल टीपीयू स्ट्रैप के साथ आती है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे इसे डेली उपयोग जैसे कि जिम, वॉटर स्पोर्ट, ट्रेकिंग, ट्रैवल और वर्क के लिए बेहतर माना जाता है। यह वॉच Xiaomi HyperOS पर काम करती है, जिससे डिजिटल लाइफ आसान हो जाती है। यह नोट्स, टास्क, कैलेंडर इवेंट और रियल टाइम वेदर अपडेट प्रदान करती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह हिंदी भाषा का भी सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चल सकती है, वहीं ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले चालू होने पर बैटरी 5 दिनों तक ही चलेगी।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  3. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  4. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  5. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  6. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  7. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  10. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.