Apple Watch जैसी Redmi Watch 3 Lite, कम दाम में मिलेगा प्रीमियम मजा

Redmi Watch 3 Lite या Watch 3 Youth Edition में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने आगामी स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 Lite को चीन में पेश कर दिया है।
  • Redmi Watch 3 Lite (Youth Edition) चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi Watch 3 Lite या Watch 3 Youth Edition में 1.83 इंच की डिस्प्ले है।

Redmi Watch 3 Lite में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi ने अपनी आगामी स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 Lite को पेश कर दिया है। बीते महीने Redmi की आगामी स्मार्टवॉच Redmi Watch 3 Lite सर्टिफिकेशन साइट IMDA और मार्च में SIRIM पर नजर आई थी। अब Xiaomi अपनी इस स्मार्टवॉच को लॉन्च करने वाली है, क्योंकि यह स्मार्टवॉच Xiaomi Mall वेबसाइट पर लिस्ट हो गई है। यहां हम आपको Redmi Watch 3 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Watch 3 Lite की उपलब्धता


Advertisement
Redmi Watch 3 Lite (Youth Edition) फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है। Xiaomi अपनी नई स्मार्टवॉच को 23 मई को लॉन्च करेगी।
 

Redmi Watch 3 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Watch 3 Lite या Watch 3 Youth Edition में 1.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि मार्च 2023 में लॉन्च की गई  Redmi Watch 3 की तुलना में थोड़ी बड़ी है। आपको बता दें कि मार्च, 2023 में लॉन्च की गई Watch 3 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। Watch 3 Lite में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है जो कि आज के समय काफी लोकप्रिय है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर यह वॉच 24/7 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग औ स्लीप मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है। 
Advertisement

स्पोर्ट्स लवर्स के लिए इस वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। यह वॉच खासतौर पर वुमेन हेल्थ फीचर्स से भी लैस है। Watch 3 Lite 200 से ज्यादा कस्टमाइज वॉच फेस का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह वॉच 5ATM वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। यह वॉच WeChat और Alipay ऑफलाइन पेमेंट का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह वॉच एक बार चार्ज होकर (सामान्य दिनों में) 12 दिनों तक चल सकती है। वहीं हैवी इस्तेमाल पर 8 दिनों तक चल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.