सिंगल चार्ज में 12 दिन चलने वाली Redmi Watch 3 Active का नया Magic Yellow Strap Rs 199 में खरीदें!

Redmi Watch 3 Active के लिए कंपनी ने नया स्ट्रैप Magic Yellow पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 10:17 IST
ख़ास बातें
  • वॉच में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं।
  • यह वॉच स्लीप मॉनिटरिंग भी करती है।
  • वियरेबल में 289mAh की बैटरी है।

Redmi Watch 3 Active के लिए कंपनी ने नया स्ट्रैप Magic Yellow पेश किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 3 Active को भारत में अगस्त में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच में 1.83 इंच LCD स्क्रीन है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है  जो कि कनेक्टिविटी के लिए इस्तेमाल होता है। यह सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक चल सकती है। अब कंपनी ने इसके लिए नया स्ट्रैप लॉन्च कर दिया है जो कि पीले रंग में आता है। कंपनी ने इसे Magic Yellow कलर नाम दिया है। आइए जानते हैं भारत में लॉन्च हुए इस नए स्ट्रैप का लुक कैसा है, और इसे किस प्राइस पॉइंट पर पेश किया है। 
 

Redmi Watch 3 Active Magic Yellow Strap Price

Redmi Watch 3 Active के लिए कंपनी ने नया स्ट्रैप Magic Yellow पेश किया है। यूं तो इसकी कीमत 499 रुपये है, लेकिन अगर स्मार्टवॉच के साथ यूजर इसे खरीदता है तो कंपनी इसे 199 रुपये में दे रही है। यह नया स्ट्रैप mi.com पर उपलब्ध है। वहीं, Redmi Watch 3 Active के प्राइस की बात करें तो वर्तमान में इस वॉच को 2799 रुपये में लिस्ट किया गया है। 
 

Redmi Watch 3 Active Specifications

रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच का LCD डिस्प्ले आता है जिसमें 240×280 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। वॉच में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं जिसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, आउटडोर साइकलिंग, वॉकिंग, ट्रैकिंग, ट्रेल रन आदि शामिल हैं। 

Redmi Watch 3 Active में ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी हैं। यह वॉच स्लीप मॉनिटरिंग भी करती है। वियरेबल में 289mAh की बैटरी है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि यह सामान्य इस्‍तेमाल में 12 दिनों तक चल सकती है, जबकि हैवी यूसेज में 8 दिनों तक चल सकती है। यह एंड्रॉयड 6.0 या आईओएस 12 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज से पेयर हो सकती है। वियरेबल का वजन 41.67 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Light and comfortable, 5ATM water resistance
  • Decent app
  • Bluetooth calling
  • Good for notifications and basic smartwatch functionality
  • Bad
  • Inaccurate health and fitness tracking
  • Screen could be better
  • Nothing exceptional about it
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Grey, Green

Display Size

46mm

Compatible OS

Android, iOS

Dial Shape

Rectangle
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.