Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत

कंपनी के अनुसार, ये अपने प्राइस सेग्मेंट में प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 18:04 IST
ख़ास बातें
  • नए ऑडियो डिवाइस में 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है।
  • 600mAh की बैटरी के साथ ये क्विक चार्ज फीचर को भी सपोर्ट करते हैं।
  • इनमें 40mm के टाइटेनियम प्लेटेड डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं।

Redmi Headphones Neo को Xiaomi ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स के रूप में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Headphones Neo को Xiaomi ने अपने पहले ओवर ईयर हेडफोन्स के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी के नए ऑडियो डिवाइस में 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। ये 72 घंटे की बैटरी लाइफ को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, ये अपने प्राइस सेग्मेंट में प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनमें 40mm के टाइटेनियम प्लेटेड डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। 600mAh की बैटरी के साथ ये क्विक चार्ज फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं नए Redmi हेडफोन्स की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Redmi Headphones Neo Price

Redmi Headphones Neo को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 349 युआन (लगभग 5000 रुपये) है। इन्हें Jazz Blue, Symphony White और Rock Black कलर्स में पेश किया गया है। हेडफोन्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Redmi Headphones Neo Specifications

Redmi Headphones Neo में 40mm के टाइटेनियम प्लेटेड डाइनेमिक ड्राइवर लगे हैं। ईयर कुशन के लिए इनमें प्रोटीन लैदर का इस्तेमाल किया गया है। कुशन को रीबाउंड फोम से भरा गया है जिससे कि ये लम्बे समय तक पहने जा सकते हैं। ईयरकप में 110 डिग्री का रोटेशन किया जा सकता है। वहीं, 15 डिग्री का टिल्ट भी दिया गया है जिससे कि ये कानों पर बहुत आसानी से फिट हो सकते हैं। इसमें मेटल का हेडबैंड लगा है जिससे कि मजबूती और आराम दोनों ही सुनिश्चित होते हैं। 

कंपनी के अनुसार, इनमें स्वतंत्र एकॉस्टिक चैम्बर लगा है जिससे इनमें क्लियर साउंड मिलता है और डिस्टॉर्शन भी नहीं होता है। वायर्ड प्लेबैक के लिए USB ऑडियो सपोर्ट है। ये 96kHz/24-bit लॉसलेस क्वालिटी के साथ आते हैं। इनमें Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन भी है। कंपनी ने इनमें चार तरह के प्रीसेट इक्वेलाइजर प्रोफाइल दिए हैं। 

Advertisement

नए ऑडियो डिवाइस में 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। 600mAh की बैटरी के साथ ये 72 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। ये क्विक चार्ज फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 5 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। हेडफोन्स में 42dB का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.