वायरलेस चार्जिंग के साथ Redmi AirDots 3 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Redmi AirDots 3 Pro की कीमत चीन में CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) है। यह ईयरबड्स आइस क्रिस्टल एश और ओब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मई 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi AirDots 3 Pro के चार्जिंग केस मे है वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो ईयरबड्स Bluetooth v5.2 सपोर्ट के साथ आता है
  • फुल चार्ज पर 6 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं ईयरबड्स

आइस क्रिस्टल एश और ओब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है ईयरबड्स

Redmi AirDots 3 Pro true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स को Xiaomi द्वारा चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Redmi Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन के साथ पेश किए गए हैं। यह नए ईयरबड्स मौजूदा Redmi AirDots 3 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर आए हैं, जो कि फरवरी महीने में चीन में लॉन्च हुए थे। प्रो वेरिएंट दो कलर ऑप्शन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आता है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो ईयरबड्स में अल्ट्रा-लो लैटेंसी लिसनिंग मोड भी मौजूद है और यह एक साथ दो डिवाइस में भी कनेक्ट हो जाता है।
 

Redmi AirDots 3 Pro price

Redmi AirDots 3 Pro की कीमत चीन में CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) है। यह ईयरबड्स आइस क्रिस्टल एश और ओब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो ईयरबड्स की प्री-बुकिंग JD.com के माध्यम से चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 11 जून से शुरू होगी। फिलहाल, Xiaomi ने इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Redmi AirDots 3 Pro specifications, features

Redmi AirDots 3 Pro ईयरबड्स 9mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स से लैस हैं और इसमें चार एडजस्टबल साउड इफेक्ट मौजूद है। इसका डिज़ाइन Redmi AirDots 3 से मिलता है, लेकिन इसके चार्जिंग केस का आकार अलग है। रेडमी एयरडॉट्स 3 प्रो तीन माइक के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) से लैस है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह 35dB तक शोर को कम कर देता है। इन ईयरबड्स को एंड्रॉयड और आईओएस पर ब्लूटूश वी5.2 कनेक्टिविटी के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस पर भी कनेक्ट हो जाता है।

Redmi AirDots 3 Pro की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि इस ईयरबड्स को सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी क्षमता 28 घंटे तक की है। चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है। इसमें क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो कि 10 मिनट के चार्ज पर 3 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। इसके अलावा आपको कॉल्स और मीडिया कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल मिलेगा।  
Advertisement

Xiaomi का कहना है कि प्रो मॉडल में 69ms के साथ लो लैटेंसी ऑडियो फीचर की गई है, जो कि गेमिंग के लिए बहुत अच्छा है। Redmi AirDots 3 Pro में वियर डिटेक्शन भी दिया गया है, जो ईयरबड्स को हटाने पर साउंड को रोक देता है। TWS ईयरबड्स में IPX4 वाटर रसिस्टेंट है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.