Realme ने इंडिया में लॉन्‍च की नई स्‍मार्टवॉच, ईयरबड्स और ईयरफोन, जानें कीमत

सभी नए प्रोडक्‍ट आने वाले दिनों में Realme के ऑफ‍िशियल रिटेल चैनल्‍स पर बिक्री के लिए लाए जाएंगे।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch 3 की कीमत भारत में 3,499 रुपये है
  • Realme Buds Air 3 Neo की कीमत 1,999 रुपये है
  • बड्स वायरलेस 2S के दाम 1,499 रुपये हैं

ये प्रोडक्‍ट रियलमी की एक्सेसरीज और गैजेट्स की बढ़ती रेंज का हिस्सा हैं।

टेक दिग्‍गज रियलमी (Realme) ने मंगलवार को कई गैजेट्स से पर्दा हटाया। इनमें ‘Realme Watch 3 स्मार्टवॉच', Buds Air 3 Neo ट्रू वायरलेस ईयरफोन और बड्स वायरलेस 2S नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन शामिल हैं। ये प्रोडक्‍ट रियलमी की एक्सेसरीज और गैजेट्स की बढ़ती रेंज का हिस्सा हैं और स्मार्टफोन के लिए कंपेनियन डिवाइस के रूप में काम करते हैं। कंपनी ने इन्‍हें काफी आकर्षक कीमतों में लॉन्‍च किया है। ‘रियलमी वॉच 3' में ब्लूटूथ कॉलिंग एक प्रमुख फीचर है, जबकि ‘रियलमी बड्स एयर 3 नियो' में डॉल्बी एटमोस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। वहीं Realme Buds Wireless 2S ईयरफोन कम दाम में ब्लूटूथ 5.3 के जरिए स्‍टेबल कनेक्टिविटी का वादा करता है। 

इन प्रोडक्‍ट्स के साथ ही कंपनी ने Realme Flat Monitor और Realme Pad X टैबलेट भी लॉन्च किया है। सभी नए प्रोडक्‍ट आने वाले दिनों में Realme के ऑफ‍िशियल रिटेल चैनल्‍स पर बिक्री के लिए लाए जाएंगे। 
 

Realme Watch 3 के प्राइस और उपलब्‍धता 

Realme Watch 3 की कीमत भारत में 3,499 रुपये है, लेकिन इसे 2,999 रुपये के इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में लिया जा सकेगा। बिक्री 3 अगस्‍त से शुरू होगी, जो फ्लिपकार्ट, रियलमी ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा स्टोर पर की जाएगी। 
 

Realme Buds Air 3 Neo, Buds Wireless 2S के प्राइस और उपलब्‍धता 

Realme Buds Air 3 Neo की कीमत 1,999 जबकि बड्स वायरलेस 2S के दाम 1,499 रुपये हैं। हालांकि दोनों प्रोडक्‍ट क्रमश:  1,699 और 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत में लाए जाएंगे। Realme Buds Air 3 Neo को 27 जुलाई से रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। Buds Wireless 2S को 26 जुलाई से रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट, एमेजॉन और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme Watch 3 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

Realme Watch 3 की सबसे बड़ी खूबी ब्लूटूथ कॉलिंग है, जिसके लिए इसमें बिल्‍ट-इन माइक्रोफोन और स्‍पीकर सिस्‍टम दिया गया है। एक बार पेयर हो जाने पर रियलमी वॉच 3 आपके स्मार्टफोन के लिए हैंड्स-फ्री स्पीकर डिवाइस की तरह ही काम कर सकती है। इसमें 1.8 इंच की TFT-LCD टच स्क्रीन है, जिसका रेजॉलूशन 240x286 पिक्सल है। इसे IP68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह कुछ हद तक पानी और धूल के असर से बची रह सकती है। वर्कआउट ट्रैकिंग के लिए इसमें 110 से ज्‍यादा फिटनेस मोड, हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग सेंसर है। दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 7 दिनों का बैकअप देती है। 
 

Realme Buds Air 3 Neo, Buds Wireless 2S के फीचर्स

Realme Buds Air 3 Neo हाल ही में लॉन्च किए गए Realme Buds Air 3 का अफॉर्डेबल वर्जन है। इसमें एक्टिव नॉइस कैंसिलकेशन तो नहीं, पर एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन जरूर है। वहीं, डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है। नियो 3 में 10एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स हैं। टंच कंट्रोल्‍स भी दिए हैं। चार्जिंग केस में कुल 30 घंटे की बैटरी रहती है, जबकि ईयरपीस एक बार में 7 घंटे तक बैकअप देते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Looks and feels good
  • Very good app
  • Reliable Bluetooth calling functionality
  • Good connectivity and notification display
  • Good value for money
  • Bad
  • Inaccurate health and fitness tracking
  • No always-on mode
  • Screen isn’t very sharp
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Rectangle

Display Type

TFT LED

Ideal For

Unisex
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • Very good app
  • Good battery life
  • Loud, decent sound for the price
  • Bad
  • Somewhat iffy touch controls
  • Realme Link doesn’t support the earphones on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Blue & White

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  2. 50MP कैमरा, 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 15 Max लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.