• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Realme Smart Band होगा 5 मार्च को लॉन्च, स्मार्टवॉच के साथ कई नए डिवाइस को भी लाने की तैयारी

Realme Smart Band होगा 5 मार्च को लॉन्च, स्मार्टवॉच के साथ कई नए डिवाइस को भी लाने की तैयारी

Realme Smart Band से 5 मार्च को पर्दा उठा दिया जाएगा। इस स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। अनुमान है कि बैंड आसानी से यूज़र्स की कलाई पर फिट हो जाएगा।

Realme Smart Band होगा 5 मार्च को लॉन्च, स्मार्टवॉच के साथ कई नए डिवाइस को भी लाने की तैयारी
ख़ास बातें
  • स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच Realme के आईओटी इकोसिस्टम का हिस्सा हैं
  • Realme Smart Band के फीचर्स अभी सार्वजनिक नहीं
  • यह बैंड दिखने में थोड़ा बहुत Honor Band 5 से मिलता है
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G को लॉन्च करने के साथ Realme ने इवेंट में अपने भविष्य की योजना से भी पर्दा उठाया। प्लान के तहत रियलमी जल्द ही मार्केट में स्मार्ट हब्स प्रोडक्ट पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। कंपनी स्मार्ट स्क्रीन्स, स्मार्टवॉच, स्मार्ट स्पीकर्स और स्मार्ट ईयरफोन्स लाने की तैयारी में है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में माधव सेठ ने बताया कि रियलमी 'स्मार्ट बैंड' से 5 मार्च को पर्दा उठेगा। इसके अलावा उन्होंने एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें स्मार्टवॉच और अन्य स्मार्ट डिवाइस की भी झलक देखने को मिल रही है।

स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच Realme के आईओटी इकोसिस्टम का हिस्सा हैं और इन्हें जल्द ही लॉन्च करने की योजना है। फिलहाल इन दोनों ही प्रोडक्ट्स के फीचर्स से संबंधित कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माधव सेठ के ट्वीट से ये तो साफ है कि Realme Smart Band से 5 मार्च को पर्दा उठा दिया जाएगा। इस स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। अनुमान है कि बैंड आसानी से यूज़र्स की कलाई पर फिट हो जाएगा। यह बैंड दिखने में थोड़ा बहुत Honor Band 5 से मिलता है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था।

स्मार्टवॉच की बात करें तो माधव सेठ द्वारा पोस्ट किए गए टीजर में आपको इसकी झलक देखने को मिल जाएगी। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल वाला है और पट्टा काले रंग का है। हालांकि, स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन, साइज़ और फीचर्स से संबंधित कोई भी जानकारी इस टीजर से नहीं मिली। स्मार्ट बैंड के लॉन्च की तारीख तो सार्वजनिक हो गई है, लेकिन स्मार्टवॉच को लेकर संशय है।
 
Vivo

Realme X50 Pro 5G लॉन्च इवेंट के दौरान रियलमी ने अपने आईओटी इकोसिस्टम के प्लान को साझा करते हुए बताया कि ये रियलमी लिंक ऐप द्वारा कंट्रोल और मैनेज किया जाएगा। इन डिवाइस को तीन श्रेणी में रखा जाएगा। ये होंगे- पर्सनल, ट्रैवल और फैमिली।

पर्सनल श्रेणी में सभी वियरेबल डिवाइस उपलब्ध होंगे। ट्रैवल श्रेणी में सूटकेस, पावर बैंक और ट्रैवल चार्जर मिलेगा। वहीं फैमिली श्रेणी में स्मार्ट स्क्रीन, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट कैमरा, स्वीपिंग रोबोट और अन्य डिवाइस उपलब्ध होंगे।

माधव सेठ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आपको स्मार्ट स्पीकर, ईयरफोन्स और अन्य डिवाइस की भी झलक देखने को मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »