40 घंटे तक की बैटरी लाइफ वाला Realme Buds Air6 Pro इस तारीख को भारत में हो रहा है लॉन्च, जानें फीचर्स

TWS इयरफोन को Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इसकी कीमत की घोषणा लॉन्च इवेंट में की जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2024 20:14 IST
ख़ास बातें
  • Buds Air6 Pro चीन में 469 युआन (लगभग 5,500 रुपये) कीमत में लॉन्च हुए थे
  • Buds Air6 Pro का केस स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही दिखाई देता है
  • Realme Buds Air6 Pro में एक ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलता है

Realme Air6 Pro को चीन में लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: realme

Realme Buds Air6 Pro TWS इयरफोन्स को 20 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि खुद की है। इसी दिन रियलमी Realme GT 6 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। Realme Buds Air6 Pro को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब नए इयरबड्स भारत में एंट्री ले रहे हैं। नए रियलमी ट्रू वायरलेस स्टीरियो इयरफोन की मुख्य खासियतों में से कुछ इनमें शामिल नॉइस कैंसलेशन, डुअल-डिवाइस कनेक्शन और Hi-Res सर्टिफिकेशन हैं। नए Buds Air6 Pro कंपनी द्वारा भारत में इसी साल मई में लॉन्च किए गए Realme Buds Air6 के प्रो वर्जन के रूप में आएंगे। रियलमी का दावा है कि Air6 Pro TWS केस के साथ कुल 40 घंटों तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme Buds Air6 Pro की उपलब्धता

Realme के अनुसार, Buds Air6 Pro भारत में 20 जून को दोपहर 1:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। TWS इयरफोन को Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इसकी कीमत की घोषणा लॉन्च इवेंट में की जाएगी। इसी के साथ कंपनी Realme GT 6 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाएगी।

बता दें कि Buds Air6 Pro को Realme ने चीन में 469 युआन (लगभग 5,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था। भारत में भी कंपनी प्रतियोगिता को देखते हुए कीमत को आक्रामक रख सकती है।

Realme द्वारा लॉन्च की पुष्टि करने वाले पोस्टर में Realme Buds Air6 Pro को ग्रे कलर में देखा जा सकता है। चीन में इसे ग्लेशियर सिल्वर और गैलेक्सी टाइटेनियम शैडो (दोनों नाम चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। Buds Air6 Pro का केस स्टैंडर्ड मॉडल के समान ही दिखाई देता है। इसमें ग्लॉसी फिनिश मिलती है और बड्स स्टेम शेप में आते हैं।
 

Realme Buds Air 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Realme Buds Air 6 Pro में एक ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसमें 6 mm ट्वीटर और 11 mm वूफर शामिल है। यह ड्यूल नॉइस कैंसलेशन माइक्रोफोन के साथ 50dB ANC का वादा करते हैं। ईयरबड्स में कॉल के लिए AI डीप नॉइस कैंसलेशन फीचर भी है। बैटरी बैकअप के मामले में इयरबड्स फुल चार्जिंग 40 घंटे (चार्जिंग केस के साथ) तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं सिर्फ 7 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • LDAC codec support
  • Good ANC
  • Spatial Audio support
  • Decent mic performance
  • IP55-rated earphones
  • Dual connectivity
  • Bad
  • Occasional connectivity interruptions on LDAC
  • Case attracts smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Blue

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.