Realme Buds Air 5 Pro भारत में होगा Realme 11 5G के साथ लॉन्च!, जानकारी लीक

Realme Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6mm माइक्रो ट्वीटर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Buds Air 5 Pro ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6mm माइक्रो ट्वीटर हैं।
  • Buds Air 5 Pro एएनसी के साथ-साथ ईएनसी प्रदान करते हैं।
  • Realme Buds Air 5 Pro में ड्यूल कनेक्शन का भी सपोर्ट मिलता है।

Realme Buds Air 5 Pro की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।

Photo Credit: Realme

Realme भारत में जल्द ही Realme 11 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह मॉडल अकेले एंट्री नहीं करेगा, क्योंकि साथ में Buds Air 5 Pro को पेश किया जाएगा। एक नई लीक में भारतीय रिटेल बॉक्स का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको रियलमी के अगामी ईयरबड्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds Air 5 Pro भारत में होगा लॉन्च


जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा ट्विटर पर ऑफिशियल पैकेजिंग बॉक्स की फोटो साझा की गई है। ट्वीट में रिटेल बॉक्स की फोटो भी शेयर हुई है, जिससे Buds Air 5 Pro के बाजार में आने का सुझाव मिलता है। Realme के आगामी ईयरबड्स कम से कम एक कलर वेरिएंट में आने की पुष्टि की गई है जो कि एस्ट्रल ब्लैक हो सकता है और इसका मॉडल नंबर RMA2120 है।


Realme Buds Air 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर ने बताया कि Buds Air 5 Pro को भारत में आगामी Realme 11 5G के साथ पेश किया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Buds Air 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 11mm वूफर और 6mm माइक्रो ट्वीटर दिए गए हैं। ये ईयरबड तीन इनबिल्ट माइक्रोफोनों की बदौलत एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (एएनसी) के साथ-साथ एआई एनवायर्नमेंटल नॉयज कैंसिलेशन (ईएनसी) प्रदान करते हैं।
Advertisement

ईयरबड्स एसबीसी, एएसी और एलडीएचसी ऑडियो कोडेक्स के साथ ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करते हैं। Realme Buds Air 5 Pro में ड्यूल कनेक्शन का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स दो डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो IPX5 सेफ्टी रेटिंग और फास्ट चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट शामिल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर केस के साथ 40 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.