Realme ने लॉन्च किए नए Realme Buds 2 Neo ईयरफोन, ट्रिमर और हेयर ड्रायर, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने इसके AIoT लाइनअप का विस्तार एक नई दाढ़ी ट्रिमर सीरीज, एक हेयर ड्रायर और Realme Buds 2 Neo वायर्ड इयरफोन लॉन्च करके कर दिया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 जुलाई 2021 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds 2 Neo की कीमत 499 रुपये है।
  • लॉन्च किए गए दोनों ही दाढ़ी ट्रिमर 800mAh बैटरी के साथ आते हैं।
  • दाढ़ी ट्रिमर 120 मिनट तक का यूज़ टाइम दे सकते हैं।

Realme द्वारा लॉन्च किए गए ये तीनों ही प्रोडक्ट Realme TechLife ईकोसिस्टम एक हिस्सा हैं।

Realme ने इसके AIoT लाइनअप का विस्तार एक नई दाढ़ी ट्रिमर सीरीज, एक हेयर ड्रायर और Realme Buds 2 Neo वायर्ड इयरफोन लॉन्च करके कर दिया है। भारत में लॉन्च हुए इन प्रोडक्ट्स में जो दाढ़ी ट्रिमर सीरीज है उसमें कंपनी ने Realme Beard Trimmer और Realme Beard Trimmer Plus की पेशकश की है। चीनी कंपनी का कहना है कि ये Realme TechLife ecosystem के अंतर्गत DIZO ब्रांड की ओर से पहले प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपनी 1+4+N रणनीति से आगे बढ़कर 1+5+T रणनीति में जाते हुए अपनी एंट्री AIoT 2.0 डेवलेपमेंट फेज में दर्ज कराई है। 

1+5+T को कंपनी 1 स्मार्टफोन, 5 AIOT प्रोडक्ट्स (TWS इयरफोन सहित, वियरेबल, स्मार्ट टीवी, टेबलेट के साथ साथ लैटपटॉप) और TechLife के साथ परिभाषित करती है। कंपनी कहती है कि TechLife तीन प्रोडक्ट कैटेगरी पर फोकस करती है- स्मार्ट मनोरंजन (TV बॉक्स, प्रोजेक्टर, स्पीकर और गेम एक्सेसरीज), स्मार्ट केयर (वैक्यूम रोबोट्स, एअर प्यूरीफायर और बॉडी फैट स्केल), तथा स्मार्ट कनेक्ट (स्मार्ट सॉकेट, स्मार्ट लाइट बल्ब और कैमरा)।
Advertisement

रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने कहा, "Realme TechLife की दुनिया के माध्यम से हम बहुमुखी प्रौद्योगिकी उत्पादों को लाकर दुनिया में बदलाव लाने का लक्ष्य बना रहे हैं।"
 

Realme Buds 2 Neo, Realme Beard Trimmer series, Realme Hair Dryer price in India, availability

Realme Buds 2 Neo की कीमत 499 रुपये है। अब यह Realme.com, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
Realme Beard Trimmer की कीमत 1,299 रुपये और Realme Beard Trimmer Plus की कीमत 1,999 रुपये है। दोनों मॉडल 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) से Realme website और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बाद में इन्हें मेनलाइन चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। 
Realme Hair Dryer की कीमत 1,999 रुपये है और यह 5 जुलाई दोपहर 12 बजे से Realme website और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Realme Buds 2 Neo specifications

Realme Buds 2 Neo 11.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं जो एक उम्दा और डीप बेस डिलीवर कर सकते हैं। डिवाइस में एक इन-लाइन बटन है जो म्यूजिक और कॉलिंग को कंट्रोल करता है। ग्राहकों को एक स्पष्ट कॉलिंग अनुभव के लिए 90 डिग्री पर एंगल किया गया एक 3.5mm  जैक और एक हाई डेफिनिशन इनबिल्ट माइक्रोफोन मिलता है।
Advertisement
 

Realme beard trimmer series features

जैसा कि बताया गया है Realme की दाढ़ी ट्रिमर सीरीज में दो उत्पाद हैं- Realme Beard Trimmer और Realme Beard Trimmer प्लस।  Realme Beard Trimmer 10mm कंघी, 20 लेंथ सेटिंग्स के साथ आता है, और 0.5mm प्रिसीजन देने का दावा करता है। इसके ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बने हैं। वहीं Realme Beard Trimmer Plus को 10mm और 20mm कॉम्ब्स, 40 अलग-अलग लेंथ सेटिंग्स के साथ बंडल किया गया है। यह 0.5mm प्रिसीजन देता है। इसमें दो स्टेनलेस-स्टील ब्लेड हैं और इसे वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX7 रेट किया गया है।

Realme Beard Trimmer और Realme Beard Trimmer Plus दोनों ही 800mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ आते हैं जो 120 मिनट तक का यूज़ टाइम दे सकती है। ट्रिमर में बैटरी लेवल के लिए LED इंडिकेटर भी दिया गया है। जहां तक ​​​​डिजाइन की बात है, दाढ़ी ट्रिमर ABS मैटिरियल से बने हैं। इनमें USB Type-C पोर्ट की सुविधा है और ये ट्रैवल लॉक के साथ आते हैं।
Advertisement
 

Realme Hair Dryer features

रियलमी हेयर ड्रायर 1,400W पावर और 19,000rpm तक घूमने वाली मोटर से लैस है। यह यूजर्स को हवा की गति के दो स्तरों में से चुनने की आजादी देता है। Realme का कहना है कि हेयर ड्रायर एडवांस्ड निगेटिव आयन तकनीक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह  20 मिलियन प्रति घन सेंटीमीटर निगेटिव आयन उत्पन्न करता है। यह एक V-0 फ्लेम रिटारडेंट ABS और इन्सुलेशन के लिए PC उच्च ग्रेड मैटीरियल से बना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.