Razer के नए Hammerhead V3 इयरफोन्स लॉन्च, 11mm ड्राइवर से लैस, जानें कीमत

Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2025 12:12 IST
ख़ास बातें
  • साउंड लीकेज को रोकने के लिए इनमें कस्टम डिजाइन वाले एकॉस्टिक चैंबर हैं
  • इनमें 20Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है
  • इयरफोन्स में 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है

Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं।

Photo Credit: Razer

Razer की ओर से नए Hammerhead V3 ईयरफोन्स लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया है। इससे पहले इनका नियोन ग्रीन वेरिएंट भी मार्केट में मौजूद है। नए ईयरफोन्स में 11mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 20Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। कंपनी ने बॉक्स में USB Type-C DAC एडेप्टर भी दिया है। तीन साइज के सिलिकॉन इयरटिप इनके साथ दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, वजन में ये हल्के हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल में भी थकाते नहीं हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Razer Hammerhead V3 price

Razer Hammerhead V3 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 499 युआन (लगभग 6,500 रुपये) है। इयरफोन्स को JD.com से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन्हें व्हाइट कलर में पेश किया है। 

Razer Hammerhead V3 Specifications

Razer Hammerhead V3 के व्हाइट वेरिएंट में कंपनी ने 11mm के ड्राइवर दिए हैं। दावा है कि ये क्लियर मिड्स, धांसू बेस और क्रिस्प ट्रिबल डिलीवर कर सकते हैं। साउंड लीकेज को रोकने के लिए इनमें कस्टम डिजाइन वाले एकॉस्टिक चैंबर दिए गए हैं। इनमें 20Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज दी गई है। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इयरफोन्स में 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। कंपनी ने बॉक्स में USB Type-C DAC एडेप्टर भी दिया है। यह 24-bit/48 kHz प्लेबैक को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड और iPhone की बड़ी रेंज के साथ ये कम्पैटिबल हैं। 

Advertisement

एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ कंपनी ने तीन साइज के सिलिकॉन इयरटिप इनके साथ दिए हैं। कंपनी के अनुसार, वजन में ये हल्के हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल में भी थकाते नहीं हैं। इनमें 1.2 मीटर की केबल दी गई है जिसमें TPE मैटिरियल लगा है। कहा गया है कि यह इस्तेमाल करते समय उलझने से बचाती है और सिग्नल ट्रांसमिशन भी खराब नहीं होने देती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.