50 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाले Portronics Harmonics Twins S6 ईयरबड्स मात्र Rs 1,099 में लॉन्च, जानें सबकुछ

ऑडियो और एंटरटेनमेंट के अलावा इनमें कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 10एमएम के ड्राइवर दिए गए हैं।
  • 10 मिनट के चार्ज में इन्हें 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इनमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, टच कंट्रोल भी दिए गए हैं।

Portronics Harmonics Twins S6 को ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में Harmonics Twins S6 Smart True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स Harmonics Twins S5 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किए गए हैं। नए ऑडियो वियरेबल में 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं जो साउंड के मामले में यूजर को निराश नहीं करेंगे, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। चार्जिंग के लिए USB-C के साथ आने वाले ये ईयरबड्स 50 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं, जबकि 10 मिनट के चार्ज में इन्हें 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी आपको देते हैं। 
 

Portronics Harmonics Twins S6 Price

Portronics Harmonics Twins S6 ईयरबड्स को स्पेशल प्राइस Rs 1,099 में पेश किया गया है। जबकि इसका ओरिजनल प्राइस 2,999 रुपये बताया गया है। इन्हें कंपनी की वेबसाइट Portronics.com के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। इन्हें ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है। 
 

Portronics Harmonics Twins S6 Specifications

पोर्ट्रॉनिक्स हार्मॉनिक्स ट्विंस एस 6 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन्हें IPX4 रेटिंग दी गई है। जिससे पसीने और पानी से ये जल्दी खराब नहीं हो सकते हैं। यानि कि जिम वगैरह या दूसरे तरह के वर्कआउट करते समय भी इन्हें सहूलियत के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इनमें 10एमएम के ड्राइवर दिए गए हैं। जिससे कि प्रत्येक बड में अच्छा बेस और क्लियर हाई टोन सुनाई देता है। Bluetooth V5.3 की कनेक्टिविटी से लैस ये ईयरबड्स स्मार्टफोन से दूरी तक भी आपका मनोरंजन कर सकते हैं। केस को ओपन करते ही ये खुद ही स्मार्ट डिवाइस जैसे मोबाइल आदि के साथ पेअर हो जाते हैं।  

ऑडियो और एंटरटेनमेंट के अलावा इनमें कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। यानि कि इनमें कॉल रिसीव करने और कॉल करने के लिहाज से 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं। साथ ही एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी आता है। इनकी बैटरी लाइफ की बात करें तो ये ईयरबड्स 50 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं, जबकि 10 मिनट के चार्ज में इन्हें 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इनमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, टच कंट्रोल भी दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.