Pixel Watch 3 को 2 डिस्प्ले साइज के साथ भारत में किया गया लॉन्च, कीमत 39,900 रुपये से शुरू

भारत में Pixel Watch 3 के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 41mm मॉडल की कीमत 39,900 रुपये, जबकि 45mm डिस्प्ले और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ बड़े मॉडल की कीमत 43,900 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 22:58 IST
ख़ास बातें
  • Pixel Watch 3 को 41mm और 45mm साइज में लाया गया है
  • दोनों वेरिएंट कंपनी के Actua डिस्प्ले से लैस हैं
  • पिक्सल वॉच 3 में कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर को भी जोड़ा गया है

भारत में Pixel Watch 3 के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 41mm मॉडल की कीमत 39,900 रुपये है

Google ने मंगलवार को भारत में Pixel Watch 3 को लॉन्च किया। डिवाइस 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ का वादा करता है और अब दो डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी ने Pixel 9 सीरीज को भी लॉन्च किया है। Pixel Watch 3 को 41mm और 45mm साइज में लाया गया है। दोनों वेरिएंट कंपनी के Actua डिस्प्ले से लैस हैं। पिक्सल वॉच 3 में कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा, यह फिटबिट यूजर्स को मॉर्निंग ब्रीफ फीचर का एक्सेस देगी।
 

भारत में Pixel Watch 3 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Pixel Watch 3 के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 41mm मॉडल की कीमत 39,900 रुपये, जबकि 45mm डिस्प्ले और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ बड़े मॉडल की कीमत 43,900 रुपये से शुरू होती है। 41mm और 45mm दोनों वेरिएंट हेजल, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलरवेज में उपलब्ध होंगे, लेकिन छोटा मॉडल एक अतिरिक्त पिंक कलर ऑप्शन में भी बेचा जाएगा।
Advertisement

कंपनी के अनुसार, Pixel Watch 3 भारत में 22 अगस्त को फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगी।
 

Pixel Watch 3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Pixel Watch 3 दो डिस्प्ले साइज - 41mm और 45mm में पेश की गई है और दोनों वेरिएंट कंपनी के Actua डिस्प्ले से लैस हैं। Google का कहना है कि Pixel Watch 3 2,000nits के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करती है, जो पिछले साल के मॉडल से दोगुना है। अंधेरे में ब्राइटनेस 1 nit तक गिर सकती है। इसके बेजल्स पिछले मॉडल की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक पतले हैं।
Advertisement

Google का कहना है कि Pixel Watch 3 यूजर्स को जटिल रन रूटीन प्लान करने की सुविधा देती है और कैडेंस, स्ट्राइड लेंथ, वर्टिकल ऑस्किलेशन जैसी डिटेल्स दिखाती है। यह यूजर्स को रिकवरी पर फोकस करने में मदद करने के लिए नए रेडीनेस और कार्डियो लोड ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करती है। Fitbit यूजर्स को मॉर्निंग ब्रीफ सुविधा तक एक्सेस मिलेगा, जो रात के समय हुए किसी भी तरह के बदलाव और हेल्थ इंफोर्मेशन की एक समरी तैयार करके दिखाता है।

Pixel Watch 3 की बैटरी लाइफ पिछले मॉडल के समान ही है। डिवाइस ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड के साथ 24 घंटे तक यूसेज का दावा करता है। Google का कहना है कि बैटरी सेवर मोड सक्षम होने पर घड़ी 36 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। हालांकि, Pixel Watch 3 का 41mm साइज वेरिएंट कंपनी की दूसरी पीढ़ी की स्मार्टवॉच की तुलना में 20 प्रतिशत तेज चार्जिंग रेट सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.