Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!

Oppo Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स चीन में लॉन्च हो गए हैं। इनमें 99.8% तक नॉयस कैंसिलेशन, 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation और 53 घंटे तक की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 06:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco X4 में 99.8% तक शोर कम करने का दावा
  • AI Translation 20 से ज्यादा भाषाओं में बातचीत का अनुवाद करेगा
  • चार्जिंग केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलेगी

Oppo Enco X4 ईयरबड्स 99.8% तक नॉयस कैंसिलेशन के साथ लॉन्च

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपने नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ नॉयस कैंसिलेशन पर भी खास ध्यान दिया है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया डुअल ड्राइवर सिस्टम, डुअल DAC और 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें AI Translation का फीचर दिया गया है, जो 20 से ज्यादा भाषाओं में बातचीत को ट्रांसलेट कर सकता है। ईयरबड्स की बैटरी भी केस के साथ 53 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

Oppo Enco X4 की चीन में कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,000 रखी गई है। इसे Soft White, Pink Gold और Titanium Gray रंगों में पेश किया गया है। ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इनकी बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इनकी कीमत और उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

Enco X4 में चौथी पीढ़ी का Coaxial Dual Driver सिस्टम दिया गया है, जिसे Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें 11mm डायनामिक बेस ड्राइवर और 6mm ट्वीटर मिलता है। दोनों ड्राइवर के लिए अलग DAC और डिजिटल क्रॉसओवर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक पिछले Enco X3 के मुकाबले इसमें लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइविंग फोर्स 50% ज्यादा और फुल-फ्रीक्वेंसी डिस्टॉर्शन 20% कम है।

ईयरबड्स में 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा गोल्डन हीयरिंग फीचर कान की बनावट और सुनने की क्षमता के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करने में मदद करता है। नॉयस कैंसिलेशन के लिए Enco X4 में 6nm चिप दी गई है। Oppo का कहना है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसकी हार्डवेयर परफॉर्मेंस 800% ज्यादा है। कंपनी ने नॉयस कैंसिलेशन क्षमता में 200% और वॉयस नॉयस कैंसिलेशन में 250% सुधार का दावा किया है। ईयरबड्स रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम कर सकते हैं। इसमें Adaptive Mode भी मिलता है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से नॉयस कैंसिलेशन और Transparency Level को बदलता है।

Enco X4 में AI Translation फीचर दिया गया है, जो Android और iOS दोनों फोन के साथ काम करता है। यह 20 से ज्यादा भाषाओं में बातचीत का अनुवाद कर सकता है। अनुवादित आवाज ईयरबड्स में सुनाई देती है, जबकि फोन की स्क्रीन पर रियल-टाइम टेक्स्ट दिखाई देता है। यह फीचर क्लाउड आधारित है और इसमें हर महीने 5,000 मिनट की सीमा है। कॉल के दौरान आवाज को अलग करने के लिए 6nm NPU और Bone Conduction Microphone का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में वॉयस कमांड और सिर के इशारों से कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है।

Advertisement

बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 65mAh और चार्जिंग केस में 576mAh बैटरी दी गई है। ANC बंद होने पर AAC मोड में केस के साथ कुल 53 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। ANC चालू करने पर यह 26 घंटे और LHDC के साथ 22 घंटे तक चलता है। सिर्फ ईयरबड्स की बात करें तो ANC बंद होने पर 13 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। 10 मिनट की चार्जिंग से 4.5 घंटे तक सुनने का समय मिल सकता है। केस वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इसके अलावा ईयरबड्स में Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग, USB Type-C और 39ms तक गेम लेटेंसी मिलती है। HeyMelody ऐप के जरिए बैटरी, नॉयस कंट्रोल, स्पेशियल ऑडियो, गेम मोड और ईयरबड्स खोजने जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.