Apple AirPods जैसा डिजाइन! Oppo ने लॉन्‍च किए Enco R3 ईयरबड्स, जानें प्राइस

Oppo Enco R3 : इन्‍हें आईपीएक्‍स4 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि Enco R3 धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक सेफ रहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2024 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco R3 ईयरबड्स चीन में हुए लॉन्‍च
  • Apple AirPods जैसा डिजाइन है इनमें
  • वाइट कलर ऑप्‍शन में किए गए हैं लॉन्‍च

OPPO Enco R3 ईयरबड्स की कीमत 299 युआन (लगभग 3,432 रुपये) है। इन्‍हें 31 मई से खरीदा जा सकेगा।

OPPO ने गुरुवार को चीन में नए Reno 12 स्‍मार्टफोन्‍स और Enco Air 4 Pro ईयरबड्स को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने Enco R3 TWS ईयरफोन्‍स को भी लॉन्‍च किया है। ये पिछले साल आए Enco R2 के सक्‍सेर हैं। Enco R3 को कई नई खूबियों के साथ लाया गया है। देखने में ये Apple AirPods की कॉपी लगते हैं पर कीमत में उससे बहुत सस्‍ते हैं। इन्‍हें आईपीएक्‍स4 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि Enco R3 धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक सेफ रहते हैं। और क्‍या इनमें खास? जानते हैं। 
 

OPPO Enco R3 Price 

OPPO Enco R3 ईयरबड्स की कीमत 299 युआन (लगभग 3,432 रुपये) है। इन्‍हें 31 मई से खरीदा जा सकेगा। नए ओपो ईयरबड्स वाइट कलर में आते हैं। 
Advertisement
 

OPPO Enco R3 specifications and features 

जैसाकि हमने बताया Enco R3 का डिजाइन ऐपल के एयरपॉड्स की कॉपी लगता है। इनमें 13.4 एमएम के टाइटैनियम-प्‍लेटेड डायनैमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये स्पैशल (Spatial) साउंड इफेक्‍ट्स के साथ आते हैं, जिससे शानदार एक्‍सपीरियंस मिलने का दावा है। 

कॉल की क्‍वॉलिटी को क्लियर बनाने के लिए इनमें एआई नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा के साथ सिंगल माइक्रोफोन दिया गया है। लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी इन ईयरबड्स में मिलता है। रेनो12 सीरीज के यूजर्स नए ओपो ईयरबड्स से झटपट कनेक्‍ट हो जाए, उसके लिए इसमें फास्‍ट पेयरिंग दी गई है। 
Advertisement

OPPO Enco R3 में 480mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स 35 घंटों तक चल जाते हैं सिंगल चार्ज में। हरेक ईयरबड में 32mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 5.5 घंटे चल जाती है। 

गौरतलब है कि ओपो ने गुरुवार को Oppo Reno 12 और Reno 12 Pro को चीन में लॉन्च किया। ये स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से पैक हैं। दोनों फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलते हैं और IP65 रेटिंग से लैस हैं। ओपो रेनो 12 में मीडियाटेक Dimensity 8250 Star Speed Edition चिपसेट है, जबकि रेनो 12 प्रो में मीडियाटेक Dimensity 9200+ Star Speed Edition SoC है। इस महीने के अंत में ये सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.