Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Oppo Enco Air5 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मई 2026 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco Air5 Pro में 12 मिमी बेस ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Oppo Enco Air5 Pro की बैटरी केस के साथ 54 घंटे तक चल सकती है।
  • Oppo Enco Air5 Pro में 55dB तक ANC का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Enco Air5 Pro में 12 मिमी बेस ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Oppo Enco Air5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में दी गई बैटरी केस के साथ 54 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। Enco Air5 Pro में 12 मिमी बेस ड्राइवर हैं और फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz-40KHz है। ईयरबड्स 47ms लो-लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Oppo Enco Air5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Enco Air5 Pro Price

Oppo Enco Air5 Pro की कीमत 4,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 28 मई से ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह ईयरबड्स बिक्री के लिए पर्ल व्हाइट और मैट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। 

Advertisement

Oppo Enco Air5 Pro Specifications

Oppo Enco Air5 Pro में 12 मिमी बेस ड्राइवर हैं और फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz-40KHz है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी शामिल है। ईयरबड्स AAC, SBC, LHDC 5.0 हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट का सपोर्ट करते हैं। वहीं 1Mbps तक की वायरलेस ट्रांसमिशन रेट भी मिलती है। यह 3 माइक कॉल नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करता है। यूजर्स को टच कंट्रोल और स्लाइड वॉल्यूम कंट्रोल मिलता है। ईयरबड्स 47ms लो-लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं। 5,000Hz तक नॉयज रिडक्शन फ्रीक्वेंसी रेंज के साथ 55dB तक ANC का सपोर्ट मिलता है।

नॉइज कंट्रोल मोड में ANC ऑन / एडैप्टिव मोड / ट्रांसपेरेंसी मोड / ANC शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो केस की लंबाई 63.37 मिमी, चौड़ाई 50.03, मोटाई 24.74 मिमी और 43 ग्राम वजन है। वहीं ईयरबड्स की लंबाई 30.91 मिमी, चौड़ाई 17.06 मिमी, मोटाई 19.93 मिमी और वजन 4.4 ग्राम है। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स में 62mAh की बैटरी है, वहीं केस में 530mAh की बैटरी है। ANC ऑन होने पर बड्स 7 घंटे तक चलते हैं, जबकि केस के साथ 29 घंटे तक चलते हैं। वहीं ANC ऑफ होने पर बड्स 13 घंटे तक और केस के साथ 54 घंटे तक चलते हैं।

Advertisement

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • Good ANC
  • Long battery life
  • Effective ANC
  • Compact case
  • High-Res Audio support
  • Bad
  • Mids are slightly recessed
  • Matte case attracts smudges
  • No true hybrid ANC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.