Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ

ईयरबड्स में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • इनमें सेमी-इन ईयर डिजाइन दिया गया है।
  • कंपनी इन्हें तीन कलर्स में पेश करने वाली है।
  • ये वजन में बहुत ही हल्के होने वाले हैं और केवल 3.9 ग्राम के हैं।

Oppo Enco Air5s कंपनी के अपमिंग ईयरबड्स होंगे

Photo Credit: GizmoChina

Oppo जल्द ही अपने नए ईयरबड्स लॉन्च करने वाली है। ये कंपनी के Enco Air5 सीरीज के बड्स होने वाले हैं। जिसमें कंपनी इससे पहले Oppo Enco Air5 और Oppo Enco Air5 Pro को लॉन्च कर चुकी है। सीरीज का यह तीसरा वियरेबल प्रोडक्ट होगा। कंपनी इस सीरीज में यूजर के लिए आरामदेय बड्स पेश करने पर फोकस कर रही है। नए Oppo Enco Air5s चीन में लॉन्च के लिए तैयार हैं जिसका टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Enco Air5s कंपनी के अपमिंग ईयरबड्स होंगे जो दो दिन बाद ही मार्केट में पेश होने जा रहे हैं। Oppo Enco Air5s का लॉन्च कंपनी ने 25 मई के लिए निर्धारित कर दिया है। Weibo (via) पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी ने इन्हें टीज किया है। इनमें सेमी-इन ईयर डिजाइन दिया गया है। ये वजन में बहुत ही हल्के होने वाले हैं और केवल 3.9 ग्राम के हैं। कंपनी इन्हें तीन कलर्स में पेश करने वाली है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट पर्पल, और मूनलाइट व्हाइट शामिल होंगे। 

Advertisement

खास फीचर के तौर पर इनमें प्रभावी कॉल नॉइज रिडक्शन मिलने वाला है। सीरीज में कंपनी ने एक्टिव नॉइज रिडक्शन पर काफी फोकस किया है। इसके साथ ही AI वॉइस प्रोसेसिंग फीचर भी मौजूद होगा। ईयरबड्स में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलने वाले हैं। इनमें स्पेशिअल ऑडियो और एडेप्टिव साउंड ट्यूनिंग का सपोर्ट होगा। इसके अलावा इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी होगी। यानी एक समय पर दो डिवाइसेज से ये कनेक्ट हो सकेंगे। 

ईयरबड्स में स्लाइडिंग टच कंट्रोल भी मिलने वाला है। ये Android और iOS, दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्टिव होने वाले हैं। कंपनी ने हाल ही में Oppo Enco Air 5 को मार्केट में लॉन्च किया है। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये 10 बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनमें AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं जो कि 52dB तक बताया गया है। कंपनी का दावा है कि 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बीच भी ये क्लियर वॉइस कॉलिंग का अनुभव दे सकते हैं। 

Enco Air 5 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 का सपोर्ट मिलता है। इनमें 13 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ये 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। क्विक चार्ज फीचर भी इनमें मिलता है। ये 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। कंपनी ने इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.