30 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Oppo Enco Air 3 Pro ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo Enco Air 3 Pro : ये पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Oppo Enco Air 2 Pro ईयरबड्स की जगह लेंगे।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 17:07 IST
ख़ास बातें
  • इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी दिया गया है
  • Oppo Enco Air 3 Pro की ब्‍लूटूथ रेंज 10 मीटर तक है
  • Oppo Enco Air 3 Pro को IP55 रेटिंग मिली है

इनकी सेल 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और ओपो के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Photo Credit: Oppo

ओपो ने सोमवार को नई रेनो स्‍मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Enco Air 3 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को भी लॉन्‍च किया। ये पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Oppo Enco Air 2 Pro ईयरबड्स की जगह लेंगे। नए ईयरबड्स में 49dB का एक्टिव नॉइज कैंसि‍लेशन है। ये 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। Enco Air 2 Pro की बैटरी लाइफ 24 घंटों की ही थी। अच्‍छी बात है कि Enco Air 3 Pro को 2 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।  
 

Oppo Enco Air 3 Pro के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

ओपो ने अपने नए ईयरबड्स को ग्रीन और वाइट कलर वेरिएंट में पेश किया है। भारत में इनकी कीमत 4,999 रुपये है। सेल 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और ओपो के ऑफ‍िशियल ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।
 

Oppo Enco Air 3 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Oppo Enco Air 3 Pro में 12.4mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं और ये 20Hz से 40kHz की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से बाहर का शोर थम जाता है और यूजर अलग लेवल पर साउंड को एक्‍सपीरियंस करते हैं। 

Oppo Enco Air 3 Pro की ब्‍लूटूथ रेंज 10 मीटर तक है। ये LDAC, AAC और SBC ब्‍लूटूथ कोडेक्‍स को सपोर्ट करते हैं। ब्‍लूटूथ वर्जन 5.3 इनका स्‍टैंडर्ड सपोर्ट है।   
Advertisement

हरेक ईयरबड में 43mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है। केस में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स के साथ चार्जिंग केस को फुल चार्ज होने में 120 मिनट का टाइम लगता है। सिर्फ ईयरबड्स को फुल चार्ज करना है, तो 90 मिनट लगते हैं। चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता को जोड़कर ये ईयरबड्स कुल 30 घंटों का प्‍लेबैक ऑफर करते हैं। 

Oppo Enco Air 3 Pro को IP55 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि पानी और धूल से होने वाले नुकसान से ये ईयरबड्स काफी हद तक बचे रहते हैं। हरेक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम है, जबकि केस का वजन 47.3 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit, decent noise isolation
  • LDAC Bluetooth codec support, sound enhancement tweaks
  • Detailed, balanced sound
  • Good app/ app-based features
  • Bad
  • Somewhat fatiguing highs
  • Controls are a bit fiddly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.