OnePlus Watch 3 लॉन्च हुई 120 घंटे बैटरी, 2200 निट्स AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

OnePlus Watch 3 में 5 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 08:52 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टवॉच 1.5 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 120 घंटे का बैकअप दे सकती है।

OnePlus Watch 3 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus Watch 3 स्मार्टवॉच को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच 1.5 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, रिस्ट टेम्परेचर ट्रैकिंग आदि दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 120 घंटे का बैकअप दे सकती है। यानी कि एक बार के चार्ज में यह स्मार्टवॉच लगभग 5 दिन का बैकअप दे सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

OnePlus Watch 3 price

OnePlus Watch 3 की कीमत अमेरिका में 329.99 डॉलर (लगभग 28,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह Emerald Titanium और Obsidian Titanium कलर वेरिएंट्स में आती है। 
Advertisement
 

OnePlus Watch 3 specifications

OnePlus Watch 3 में 1.5 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह टाइटेनिय एलॉय बेजल के साथ आती है और बॉडी स्टील की है। इसमें नेविगेशन के लिए एक रोटेट हो सकने वाला क्राउन बटन दिया गया है। डिस्प्ले पर स्क्रैच आदि से बचाने के लिए सेफायर ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। 

OnePlus Watch 3 में कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिस्ट टेम्परेचर सेंसर, 8-चैनल हार्ट रेट सेंसर, और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। यह 60-सेकंड हेल्थ चेक-इन फीचर से लैस है जो कि कुछ ही पल में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप क्वालिटी, वेस्कुलर हेल्थ का क्विक डेटा दे देता है। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें खास तरह का जीपीएस सिस्टम लगा है जो बेहतर एक्यूरेसी के साथ काम करता है। 
Advertisement

बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में 631mAh की बैटरी लगी है जो सिंगल चार्ज में 120 घंटे का बैकअप दे सकती है। मोटे तौर पर यह लगभग 5 दिन तक चल सकती है। पावर सेवर मोड के साथ इसे 16 दिन तक भी चलाया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग मोड भी है जो 10 मिनट के चार्ज में पूरे दिन का बैकअप दे सकता है। यह WearOS 5 पर रन करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नया iPhone आने वाला है! क्या iPhone 17, iPhone 16 और पुराने मॉडल सस्ते होंगे?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.