OnePlus Watch 2 की पहली तस्‍वीर सामने आई, किन खूबियों से होगी लैस? जानें

OnePlus Watch 2 : ऐसी अफवाहें हैं कि OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस जल्‍द लॉन्‍च करेगा नई स्‍मार्टवॉच
  • OnePlus Watch 2 को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में हो सकती है अनवील

यह भी दावा है कि OnePlus Watch 2 को इस 26 फरवरी ऑफ‍िशियली लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Photo Credit: Oneplus

OnePlus ने साल 2021 में अपनी पहली स्‍मार्टवॉच OnePlus Watch को लॉन्‍च किया था। कंपनी अब इस घड़ी का सक्‍सेसर लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इसे OnePlus Watch 2 कहा जा रहा है, जो बहुत जल्‍द मार्केट में आ  सकती है। इस वॉच से जुड़ीं कुछ जानकारियां पहले भी लीक हुई थीं। कहा जाता है कि वॉच 2 को Google Wear OS 4 के साथ लाया जाएगा। अब वनप्‍लस कम्‍युनिटी के वेब पेज से इस वॉच की एक झलक मिली है। 

मीडिया रिपोर्टों में इसके डिजाइन को OnePlus 12 से प्रेरित बताया जा रहा है। बटनों का एक पेयर भी टीजर में नजर आता है। ऐसी अफवाहें हैं कि OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा और यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर की ताकत वाली होगी। 

आज सुबह ही एक पोस्‍ट में वनप्‍लस ने भी इस वॉच को टीज कर दिया है यानी यह जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है। वनप्‍लस से जुड़े सटीक लीक्‍स बताने वाले Max Jambor का दावा है कि OnePlus Watch 2 को इस 26 फरवरी ऑफ‍िशियली लॉन्‍च कर दिया जाएगा। 
 

उन्‍होंने कहा था कि यह स्मार्टवॉच, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 के दौरान लॉन्च होगी जो 26 फरवरी से 29 फरवरी तक बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement

कंपनी ने अपनी पहली स्मार्टवॉच OnePlus Watch अप्रैल 2021 में 14,999 रुपये में लॉन्च की थी। OnePlus Watch में 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ 1.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में धूल से बचाव के लिए 5ATM और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई थी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  3. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  5. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  6. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  7. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  8. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  9. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  10. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.