योगा, क्रिकेट सहित 105 स्पोर्ट्स मोड के साथ आ रही है OnePlus Nord Watch, जानें स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus धीरे-धीरे OnePlus Nord Watch के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है। सोमवार को, कंपनी ने खुलासा किया कि अपकमिंग स्मार्टवॉच को 105 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 20:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Watch में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा
  • वॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस भी शामिल होंगे
  • इस डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट भी होगा

OnePlus Nord Watch में SpO2 मॉनिटरिंग फीचर भी होगा

OnePlus Nord Watch में इनडोर और आउटडोर वॉकिंग, रनिंग, योगा, क्रिकेट और साइकलिंग सहित 105 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड होंगे। कंपनी ने  भारत में स्मार्टवॉच के लॉन्च से पहले इसकी जानकारी खुद दी है। वनप्लस ने अपकमिंग नॉर्ड वॉच के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। यह पहले से ही स्पष्ट था कि Nord Watch 1.78-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा और इसके पैनल की पीक ब्राइटनेस 500 nits होगी। इसके अलावा, वनप्लस नॉर्ड वॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस भी शामिल होंगे।

OnePlus धीरे-धीरे OnePlus Nord Watch के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है। सोमवार को, कंपनी ने खुलासा किया कि अपकमिंग स्मार्टवॉच को 105 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे, जिसमें चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, योगा और क्रिकेट शामिल हैं।

कंपनी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वनप्लस नॉर्ड वॉच में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 368x448 पिक्सल होगा और पैनल 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। इस डिस्प्ले में 60Hz रिफ्रेश रेट भी होगा। स्मार्टवॉच 100 से अधिक ऑनलाइन कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ भी आएगी।

वनप्लस ने स्मार्टवॉच के लॉन्च की तारीख को लेकर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। स्मार्टवॉच की एक और विशेषता बुधवार को सामने आने वाली है, और टीज़र इमेज से पता चलता है कि यह स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स से संबंधित हो सकती है।

इससे अलग, वनप्लस नॉर्ड वॉच के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन रेंडर हाल ही में लीक हुए थे। कथित रेंडरर्स वॉच के दाईं ओर एक नेविगेशन बटन दिखाते हैं और साथ ही यह कि इसमें एक आयताकार डायल होगा। यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टवॉच Android और iOS दोनों डिवाइस को सपोर्ट करेगी। स्मार्टवॉच में IP68 वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बिल्ड है और इसमें 30 दिन की बैटरी लाइफ होने की उम्मीद है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड वॉच को ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रैस मॉनिटरिंग और महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, पिछली रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ वर्जन 5.2 होगा।

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Bright and crisp AMOLED display
  • Good companion app
  • Smooth and fluid software
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Lacks built-in GPS
  • No Bluetooth calling
  • No speaker
  • Confusing notification system
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Deep Blue, Midnight Black

Display Size

45mm

Compatible OS

Android 6, iOS 11

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.