38 घंटे तक चलने वाले सस्ते ईयरबड्स OnePlus Buds V हुए लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Buds V बड्स में डुअल माइक्रोफोन है और AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन भी फीचर भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 09:48 IST
ख़ास बातें
  • 1 घंटे के चार्ज में इनसे 5 घंटे का बैकअप लिया जा सकता है।
  • बड्स में डुअल माइक्रोफोन है और AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन भी है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है।

OnePlus Buds V में 12.4mm के टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Oppo China

OnePlus ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds V को लॉन्च किया है। ईयरबड्स को OnePlus Ace 3V के साथ चीन में पेश किया गया है। कंपनी ने अफॉर्डेबल दाम में ऑडियो वियरेबल पेश करने की कोशिश की है। इनमें 12.4mm के टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक ये चल सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग केस को मिलाकर टोटल टाइम 38 घंटे का बताया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 
 

OnePlus Buds V price

OnePlus Buds V की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इन्हें अफॉर्डेबल ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। चीन में इनकी कीमत 149 युआन (लगभग 1,700 रुपये) बताई गई है, लेकिन Ace 3V स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर प्रभावी कीमत 139 युआन हो जाती है। OnePlus Buds V की सेल 25 मार्च से शुरू होगी। इन्हें Sandstone White, Interstellar Blue, और Shadow Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

OnePlus Buds V specifications

OnePlus Buds V में 12.4mm के टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, ये डीप बेस और क्लियर ऑडियो देते हैं। इनमें Dolby Panoramic Sound इफेक्ट की बात भी कंपनी कर रही है जिससे कि म्यूजिक सुनने का बेहतरीन अनुभव इनसे लिया जा सकता है। इनमें पहले से ही तीन साउंड मोड कंपनी दे रही है जो कि बैलेंस्ड, डीप बेस, और क्लियर एंड ब्राइट नाम से आते हैं। HeyMelody ऐप के जरिए इनमें कई तरह से कस्टमाइजेशन भी की जा सकती है।  
बड्स में डुअल माइक्रोफोन है और AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। प्रत्येक बड का वजन 4.3 ग्राम बताया गया है जो कि काफी हल्का कहा गया है। सिंगल चार्ज में ये 8 घंटे तक चल सकते हैं जबकि केस के साथ मिलाकर कुल बैटरी बैकअप 38 घंटे का बताया गया है। 1 घंटे के चार्ज में इनसे 5 घंटे का बैकअप लिया जा सकता है। 

Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इन बड्स में 94ms तक लो लेटेंसी मिलती है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Android 7.0 और उससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ ये कम्पैटिबल बताए गए हैं। इनमें प्लेबैक, कॉल और म्यूजिक ट्रैक स्विच करने के लिए टच कंट्रोल भी दिया गया है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बनाने के लिए इन्हें IP55 रेट किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.