OnePlus Buds 4 India Launch: AI ट्रांसलेशन, गेम मोड वाले TWS ईयरबड्स 8 जुलाई को होंगे लॉन्च

Amazon पर कंपनी ने OnePlus Buds 4 के बैनर लाइव कर दिए हैं। जिससे यह पता चलता है कि इसे OnePlus Nord 5 व Nord CE 5 के साथ 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 09:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus BUuds 4 में गेमिंग के लिए 47ms अल्ट्रा लो लेटेंसी मोड
  • AI से रियल-टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं बड्स
  • 45 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा

OnePlus Buds 4 लॉन्च के बाद Amazon.in, OnePlus की वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स आदि पर बेचे जाएंगे

Photo Credit: OnePlus

OnePlus एक बार फिर TWS गेम को गर्माने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वे 8 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स (यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और यूके) में अपने लेटेस्ट OnePlus Buds 4 लॉन्च करने जा रही है। यही दिन है जब OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 भी लॉन्च होंगे। चीन में ये बड्स मई से ही बिक रहे हैं। OnePlus Buds 4 सिंगल चार्ज में 11 घंटे का प्लेबैक देने का वादा करते हैं और Hi-Res LHDC 5.0 और 3D Audio सपोर्ट करते हैं। इसमें 47ms का Ultra Low Latency Game Mode है, जो गेमर्स के लिए काम का साबित हो सकता है।

Amazon पर कंपनी ने OnePlus Buds 4 के बैनर लाइव कर दिए हैं। जिससे यह पता चलता है कि इसे OnePlus Nord 5 व Nord CE 5 के साथ 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। TWS ईयरफोन्स दो कलर ऑप्शन में आएंगे। चीन में पहले से बिक रहे मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो  इसमें Dual Driver और Dual DAC सेटअप है। वनप्लस बड्स Hi-Res LHDC 5.0 और 3D Audio सपोर्ट करते हैं। गेमर्स के लिए इसमें 47ms का Ultra Low Latency Game Mode है, जो साउंड लैग को खत्म करने का काम करता है।

OnePlus Buds 4 सिंगल चार्ज में 11 घंटे का प्लेबैक देने का वादा करते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल बैकअप 45 घंटे का हो जाता है। कंपनी का कहना है कि इसमें फास्ट चार्जिंग भी है, जिससे कुछ ही मिनट में कई घंटे की बैटरी मिल जाती है।

डिजाइन की बात करें तो ये Zen Green और Storm Gray कलर ऑप्शन में आएंगे। ईयरबड्स के स्टेम पर स्लाइड जेस्चर से वॉल्यूम कंट्रोल करने का ऑप्शन भी है। कनेक्टिविटी के लिए OnePlus ने Steady Connect टेक्नोलॉजी दी है, जो आउटडोर में भी स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन बनाए रखती है।
Advertisement

इसमें AI Translation भी है, जो रियल-टाइम में बातचीत का ट्रांसलेशन कर सकते हैं, बस टैप करके। इसके अलावा Google Fast Pair और Dual-Device कनेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं, जिससे एक साथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट होकर बीच-बीच में स्विच करना आसान हो जाता है।
Advertisement

OnePlus Buds 4 लॉन्च के बाद Amazon.in, OnePlus की वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.