Nothing Ear 1 ब्‍लैक एडिशन TWS लॉन्‍च, क्रिप्‍टोकरेंसी से भी खरीद सकेंगे ये ईयरबड्स

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह अपनी वेबसाइट पर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर देगी, जिसका मतलब है कि कस्‍टमर बिटकॉइन, ईथर, USD कॉइन और डॉजकॉइन से नथिंग ईयरबड्स खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 19:46 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग ईयर 1 ब्लैक एडिशन भी ट्रांसपैरंट केस के साथ आएगा
  • ईयर 1 कंपनी का पहला प्रोडक्‍ट है, जो अब कार्बन न्‍यूट्रल है
  • ईयरबड्स की कीमत इसके वाइट वैरिएंट की तरह ही 6,999 रुपये है

नथिंग ईयर 1 ब्लैक एडिशन TWS ईयरफोन के स्पेसिफिकेशन इसके वाइट मॉडल की तरह ही हैं।

Nothing Ear 1 ब्लैक एडिशन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन बुधवार को इंडिया में लॉन्‍च हो गए। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई की लीडरशिप वाली यह लंदन बेस्‍ड कंपनी अब नथिंग ईयर-1 को उसके ओरिजिनल वाइट ऑप्‍शन के साथ ब्लैक कलर में भी बेचेगी। नथिंग ईयर 1 TWS ईयरबड्स में ट्रांसपैरंट डिजाइन, एक्टिव नॉइस कैंसि‍लेशन (ANC), ट्रांसपैरंसी मोड, टच कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

कंपनी ने घोषणा की है कि नथिंग ईयर 1 ब्लैक एडिशन उसी तरह के ट्रांसपैरंट केस के साथ आएगा, जैसा इसके वाइट ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया गया था। नए मैट बैक डिजाइन के साथ ब्‍लैक कलर, वाइट कलर की जगह लेता है।  
Advertisement

कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि ईयर 1 कंपनी का पहला प्रोडक्‍ट है, जो अब कार्बन न्‍यूट्रल है। इसके लिए कंपनी ने जिनेवा स्थित SGS और अन्य थर्ड पार्टीज के साथ TWS के कार्बन फुटप्रिंट को न्‍यूट्रलाइज करने के लिए काम किया। इसकी जानकारी कंपनी पैकेजिंग में भी देगी।
 

Nothing Ear 1 ब्‍लैक एडिशन के प्राइस और उपलब्‍धता

नथिंग ईयर 1 ब्लैक एडिशन TWS ईयरबड्स की कीमत इसके वाइट वैरिएंट की तरह ही 6,999 रुपये है। इसकी बिक्री 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी।
Advertisement

कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह अपनी वेबसाइट पर क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर देगी, जिसका मतलब है कि कस्‍टमर बिटकॉइन, ईथर, USD कॉइन और डॉजकॉइन से नथिंग ईयरबड्स खरीद सकेंगे। हालांकि भारत उन देशों में शामिल नहीं है, जहां क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट स्वीकार किए जाएंगे।
 

Nothing Ear 1 ब्लैक एडिशन के स्पेसिफिकेशंस

नथिंग ईयर 1 ब्लैक एडिशन TWS ईयरफोन के स्पेसिफिकेशन इसके वाइट मॉडल की तरह ही हैं। ईयरबड्स में 11.6 mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं, जो ANC यानी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के सपोर्ट के साथ आते हैं। इस फीचर इस प्राइस सेग्‍मेंट में कोई और ब्रैंड ऑफर नहीं करता है। ईयरबड्स में ट्रांसपैरंसी मोड भी है, जो यूजर्स को ईयरबड्स के जरिए सराउंडिंग साउंड सुनने में मदद करता है। नथिंग ईयर 1 फुल चार्ज पर 5.7 घंटे तक की बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस के साथ 34 घंटे का प्‍लेबैक ऑफर करते हैं।
Advertisement

टच कंट्रोल फीचर की मदद से यूजर्स प्‍लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं और ANC व ट्रांसपैरंसी मोड में पहुंच सकते हैं। नथिंग ईयर 1 को IPX4 रेटिंग मिली है यानी ये पसीने से खराब नहीं होंगे और वर्कआउट में भी बिना फ‍िक्र इस्‍तेमाल किए जा सकते हैं। ये ईयरबड्स SBC और AAC दोनों कोडेक्स का सपोर्ट करते हैं यानी ये आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ काम करते हैं।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.