सिंगल चार्ज में 7 दिन चलने वाली NoiseFit Vortex Plus स्मार्टवॉच भारत में Rs 1999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

स्मार्टवॉच में सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 100 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलते हैं
  • इसकी सेल 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है
  • कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है

NoiseFit Vortex Plus में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Gonoise

Noise की ओर से नई स्मार्टवॉच NoiseFit Vortex Plus को पेश किया गया है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया है जो बेहद एग्रेसिव प्राइसिंग पर लॉन्च की जा रही है। इसे मैश मेटल, लैदर, सिलिकॉन आदि स्ट्रैप ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

NoiseFit Vortex Plus price in india

NoiseFit Vortex Plus की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे फिलहाल स्पेशल प्राइसिंग के तहत लॉन्च करने जा रही है जो कि Rs 1999 है। कलर और स्ट्रैप ऑप्शन में यूजर ढेरों चॉइस कंपनी ने दी है। इसे नॉइज की ऑफिशिअल वेबसाइट के अलावा Amazon ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। 
Advertisement
 

NoiseFit Vortex Plus Specifications

NoiseFit Vortex Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 100 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलते हैं। यह Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी से लैस है और ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, और फीमेल साइकल ट्रैकर आदि दिए गए हैं। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। स्मार्टवॉच NOISE OS पर काम करती है। रोचक फीचर के रूप में एनिमेटेड वॉचफेस के अलावा इसमें मूड के आधार पर भी वॉचफेस को सेट किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.