NoiseFit Origin स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Origin की भारत में कीमत 6,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • वॉचफेस बदलने के लिए 100 से ज्यादा विकल्प इसमें मौजूद हैं।
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • इसमें EN1 चिपसेट लगा है और यह Nebula UI के साथ आती है।

NoiseFit Origin में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Photo Credit: Noise

NoiseFit Origin नई स्मार्टवॉच NoiseFit की ओर से भारत में लॉन्च की गई है। इसमें EN1 चिपसेट लगा है और यह Nebula UI के साथ आती है। इस UI के लिए कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल्स की तुलना में इसकी परफॉर्मेंस को 30 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। बैटरी बैकअप के लिए मामले में यह 7 दिन तक चल सकती है। इसमें लैदर, सिलिकॉन और मेग्नेटिक क्लास्प स्ट्रैप के ऑप्शन मिल जाते हैं। आइए जानते हैं कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

NoiseFit Origin price in India, availability

NoiseFit Origin की भारत में कीमत 6,499 रुपये है। यह Noise India की वेबसाइट और Croma रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा स्मार्टवॉच को Flipkart और Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। सेल 7 जून से शुरू होने वाली है। कलर ऑप्शंस में Jet Black, Silver Grey, Midnight Black, Mosaic Blue, Classic Black, और Classic Brown की चॉइस यूजर के लिए दी गई है। 
Advertisement
 

NoiseFit Origin specifications

NoiseFit Origin में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। जैसा कि पहले बताया गया है, स्मार्टवॉच में EN1 चिपसेट है और यह Nebula UI पर रन करती है। यह इसकी मदद से पुराने मॉडल्स की तुलना में परफॉर्मेंस को 30% फास्ट बनाता है। 

स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग सेंसर, और फीमेल हेल्थ साइकिल आदि शामिल हैं। इसमें 100 से ज्यादा एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है। वॉचफेस बदलने के लिए भी 100 से ज्यादा विकल्प इसमें मौजूद हैं। NoiseFit ऐप की मदद से इन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है।
Advertisement

NoiseFit Origin में 7 दिन तक बैटरी लाइफ मिलती है। यानी सिंगल चार्ज में यह 7 दिन चल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह स्टेनलैस स्टील बिल्ड में आती है। वॉच में 3ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। साथ ही इसमें फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन मिलता है। 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Premium Appearance
  • Smooth UI
  • Crisp and Bright Display
  • Bad
  • No Auto Brightness Feature
  • No GPS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.