इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च

Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस REP Band लॉन्च किया है। इसमें AI हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग, 10 दिन की बैटरी और सब्सक्रिप्शन-फ्री हेल्थ फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • Noise ने अपना पहला स्क्रीनलेस REP Band भारत में लॉन्च किया
  • बिना सब्सक्रिप्शन AI हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग मिलती है
  • REP Band में 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है

Noise REP Band की इंट्रोडक्टरी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Noise

Noise ने भारत में अपना नया REP Band लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला स्क्रीनलेस वियरेबल है, जिसे खासतौर पर हेल्थ ट्रैकिंग के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि REP Band में यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर, स्ट्रेस ट्रैकिंग और AI बेस्ड हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। नए वियरेबल में 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का भी दावा किया गया है।

Noise REP Band की इंट्रोडक्टरी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह ऑफर सिर्फ प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसकी प्री-बुकिंग 8 जुलाई से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर शुरू होगी। Noise ने Rep Band को Vivid Orange, Navy Blue, Classic Black और Sand Beige जैसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।

Noise स्मार्ट बैंड में डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इसकी जगह यूजर्स को सभी हेल्थ डेटा और इनसाइट्स NoiseFit ऐप के जरिए मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, इसमें Sleep Analysis, Daily Recovery Score, Stress Tracking और AI Coaching जैसे फीचर्स बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध होंगे। AI सिस्टम हर 24 घंटे में यूजर के स्लीप और स्ट्रेस डेटा का विश्लेषण करके हेल्थ से जुड़ी जानकारी और सुझाव भी देगा।

Noise REP Band में कंपनी ने Circular Multi-PD Multi-LED Optical Sensor दिया है, जिसे भारतीय स्किन टोन को ध्यान में रखकर कैलिब्रेट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे अलग-अलग स्किन टोन पर भी बेहतर बायोमेट्रिक ट्रैकिंग मिलती है।

इसके अलावा इसमें 6-Axis Motion Engine मिलता है, जो रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, एलिप्टिकल ट्रेनिंग और रोइंग जैसी कई एक्टिविटी को अपने आप पहचान सकता है। यूजर्स को एक्सरसाइज मैन्युअली शुरू करने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement

Noise REP Band का वजन सिर्फ 27 ग्राम है। इसमें स्टेनलेस स्टील बॉडी और हाइपोएलर्जेनिक स्ट्रैप दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.