1.78 इंच डिस्प्ले के साथ Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ये है प्राइस

Noise ColorFit Ultra 2 की कीमत 4,499 रुपये है, जिसे खरीद के लिए Amazon India और Noise की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जो हैं जेट ब्लैक, नेवी गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर ग्रे।

1.78 इंच डिस्प्ले के साथ Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, ये है प्राइस
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Ultra 2 में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 2 में 100 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं
  • इस स्मार्टवॉच में IP68 डस्ट एंड वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग दी गई है
विज्ञापन
Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच Noise ColorFit Ultra की सक्सेसर है। इस वॉच में 1.78 इंच एमोलेड स्क्रीन के साथ Always-on डिस्प्ले फीचर मौजूद है। इस स्मार्टवॉच में IP68 डस्ट एंड वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत है फिटनेस लवर्स के लिए दिया गया Noise Health Suite। इसके साथ ही इसमें फीमेल हेल्थ फीचर दिया गया है, जो कि महिलाओं को उनके मैनस्ट्रुअल साइकिल को ट्रेक करने में मदद करता है।
 

Noise ColorFit Ultra 2 price in India, availability

Noise ColorFit Ultra 2 की कीमत 4,499 रुपये है, जिसे खरीद के लिए Amazon India और Noise की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जो हैं जेट ब्लैक, नेवी गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर ग्रे।
 

Noise ColorFit Ultra 2 smartwatch specifications

नॉइस कलरफिट अल्ट्रा 2 स्मार्टवॉच में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 368x448 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 336 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर मिलता है। इस स्मार्टवॉच में स्टैनलेस स्टील बॉडी दी गई है। इसमें NoiseFit ऐप के जरिए हेल्थ को ट्रेक करने के लिए Noise Health Suite दिया गया है।

इन सब के अलावा, वॉच में ब्लड ऑक्सीज़न SpO2, स्ट्रेस और स्लिप साइकिल ट्रेकिंग फीचर्स मौजूद है। साथ ही यह वॉच चौबीस घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करती है। इसमें आपको 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। जैसे कि हमने बताया वॉच में फीमेल हेल्थ फीचर दिया गया है, जो कि महिलाओं को उनके मैनस्ट्रुअल साइकिल ट्रेक करने में मदद करता है। वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस मौजूद हैं, इनमें कस्टमाइज्ड एनिमेशन, क्लाउड बेस्ड और कस्टमाइज्ड वॉच फेस शामिल हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इन स्मार्टवॉच में वेदर फोरकास्ट, रिमांइडर्स, कॉल और एसएमएस क्विक रिप्लाई, वर्ल्ड क्लॉक, म्यूज़िक, स्टॉक, फ्लैशलाइट, स्मार्ट डीएनडी और कैलक्यूलेटर मौजूद है। इस स्मार्टवॉच में IP68 डस्ट एंड वॉटर रसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। सिंगल चार्ज पर यह वॉच 7 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »