1.69 इंच डिस्प्ले के साथ Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Noise Colorfit Pulse Grand की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक और ऑलिव कलर विकल्प शामिल हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Pulse Grand में 1.69-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • नॉइस कलरफ‍िट प्लस ग्रेंड की सेल 18 फरवरी से शुरू होगी
  • स्मार्टवॉच 60 से ज्यादा फिटनेस मोड ऑफर करती है
Noise ColorFit Pulse Grand को भारत में कंपनी की लेटेस्ट फिटनेस ट्रेकर लाइनअप के तहत पेश कर दिया गया है। इस स्मार्टवॉच की सेल भारत में इस हफ्ते ही शुरू कर दी जाएगी और यह खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगी। नॉइस कलरफिट प्लस ग्रेंड 1.69 इंच एलसीडी डिस्प्ले और 150 वॉच फेस विकल्प के साथ लिस्ट है। इस फिटनेस ट्रेकर में 60 फिटनेस मोड और हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिज़न लेवल मॉनिटरिंग, मैनस्ट्रुल साइकिल और स्लिप ट्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद है।
 

Noise ColorFit Pulse Grand price in India, availability

Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Noise Colorfit Pulse Grand की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू, जेट ब्लैक और ऑलिव कलर विकल्प शामिल हैं। जैसे कि हमने बताया स्मार्टवॉच खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगी, जिसे आप 18 फरवरी दोपहर 12 बजे से लिमिटिड ऑफर के तहत 1,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Advertisement
 

Noise ColorFit Pulse Grand specifications

नॉइस कलरफ‍िट प्लस ग्रेंड में 1.69-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच फिटनेस ट्रैकर्स के समान है, लेकिन इसमें एक बड़ा डिस्प्ले दिया गया है और इसमें दाएं किनारे पर एक क्राउन दिया गया है, बिल्कुल Apple Watch मॉडल की तरह। नॉइस कलरफिट प्लस ग्रेंड में 150 क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस मौजूद है। इसके अलावा, यह फिटनेस ट्रेकर IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है।

नॉइस कलरफ‍िट प्लस ग्रेंड स्मार्टवॉच 60 से ज्यादा फिटनेस मोड ऑफर करती है। यूज़र इसके जरिए अपनी नींद की क्वालिटी, मैनस्ट्रुल साइकिल, ब्लड ऑक्सिज़न लेवल (SpO2) और 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग को भी ट्रेक कर सकते हैं। वॉच सिंगल चार्ज पर कितनी बैटरी लाइफ प्रदान करती है, फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह जरूर बताया गया है कि यह वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसमें 15 मिनट के चार्ज पर 25 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Noise ColorFit Pulse Grand, Noise, Fitness Trackers, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.