Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत

Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनका खास फीचर इनमें मिलने वाली RGB लाइटिंग है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 16:33 IST
ख़ास बातें
  • हेडसेट में 2.4GHz की कनेक्टिविटी मिलती है।
  • ये 25ms तक लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं।
  • ये 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: ITHome

Lenovo की ओर से नए Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट लॉन्च किए गए हैं। कंपनी का नया हैडसेट गेमर्स के साथ-साथ मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें RGB लाइटिंग इफेक्ट मिलता है। यह मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस से लैस किया गया है। इसमें 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स लगे हैं। कंपनी के अनुसार यह गेमिंग और मनोरंजन, दोनों में ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके अलावा हेडफोन्स में 25ms की लो-लेटेंसी का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Lenovo Aurora GH15 Gaming Headset Price

Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 249 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। ITHome के अनुसार, इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा JD.com से भी खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Lenovo Aurora GH15 Gaming Headset Features

Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हैडसेट में 40mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनका खास फीचर इनमें मिलने वाली RGB लाइटिंग है। ये म्यूजिक के साथ सिंक हो जाते हैं और उसी के अनुसार काम करते हैं। कंपनी ने लाइट्स को कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया है। इसके अंदर कस्टम एकॉस्टिक चैम्बर मिलता है। यह लो-फ्रिक्वेंसी को बेहतर बनाता है और वोकल्स को क्लियर रखने का काम करता है। ऑडियो वियरेबल में कंपनी ने अल्ट्रा लो-लेटेंसी सपोर्ट दिया है। 

Lenovo Aurora GH15 हेडसेट में 2.4GHz की कनेक्टिविटी मिलती है। ये 25ms तक लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। यानी ऑन-स्क्रीन एक्शन और ऑडियो के बीच कम से कम अंतर देखने को मिलता है। इससे यूजर को स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। ये 10 मीटर तक की रेंज में कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। एक अन्य खास फीचर इनकी मल्टीकनेक्टिविटी है। हेडसेट को 4 तरह के डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। ये ब्लूटूथ के माध्यम से स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट हो सकते हैं। 

Advertisement

पीसी पर गेमिंग का अनुभव लेने के लिए इनमें USB वायरलैस कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इनमें 2.4GHz टाइप-सी वायरलैस एडेप्टर भी मिलता है। ये 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करते हैं। यानी वायर्ड कनेक्शन सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। हैडसेट में 1000mAh की बैटरी मिलती है जिससे ये लम्बा बैटरी बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.