Lava Prowatch ZN First Impression : कैसी है लावा की पहली स्‍मार्टवॉच? क्‍या खरीदनी चाहिए?

Lava Prowatch ZN First Impression : Lava Prowatch ZN के सिलिकॉन स्‍ट्रैप वेरिएंट की एमआरपी 4999 रुपये है। इसे 2599 रुपये के लॉन्‍च प्राइस पर लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 मई 2024 09:43 IST
ख़ास बातें
  • लावा ने लॉन्‍च की है अपनी पहली स्‍मार्टवॉच
  • हमने इसे कुछेक दिन यूूज करके देखा
  • 2599 रुपये हैं Prowatch ZN के प्राइस

Prowatch ZN एक गोलाकार डायल वाली घड़ी है। यह डायल ना तो बहुत बड़ा, ना बहुत छोटा है।

Lava Prowatch ZN : भारतीय ब्रैंड ‘लावा' ने अब वियरेबल्‍स कैटिगरी में कदम रख दिए हैं। मंगलवार को एक इवेंट में कंपनी के टॉप ऑफ‍िसर्स मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्‍हें यह कहने में जरा भी गुरेज नहीं था कि लावा ने 5-6 साल बाद ऑनग्राउंड इवेंट किया है… वो भी एक स्‍मार्टवॉच के लिए। जाहिर तौर पर लावा जानती है कि इस मार्केट में कितना पॉटेंशियल है। क्‍या उस पॉटेंशियल को भुनाना मुमकिन है? कंपनी ने Prowatch ZN को ‘टफ है प्रो' फ‍िलॉसफी के साथ पेश किया है जो इसकी बिल्‍ड क्‍वॉलिटी और फीचर्स को प्रमोट करती है। मेरे हाथ में Prowatch ZN, सिलिकॉन स्‍ट्रैप के साथ है। कैसी है यह स्‍मार्टवॉच? जानते हैं फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में।   
 

Lava Prowatch ZN Price in India 

Lava Prowatch ZN के सिलिकॉन स्‍ट्रैप वेरिएंट की एमआरपी 4999 रुपये है। इसे 2599 रुपये के लॉन्‍च प्राइस पर लाया गया है। Prowatch ZN को मेटल स्‍ट्रैप के साथ 2999 रुपये में लिया जा सकता है। उसके साथ सिलिकॉन स्‍ट्रैप भी मिलता है। 

Advertisement
किसी भी प्रोडक्‍ट का पहला इम्‍प्रेशन होता है उसका बॉक्‍स। Lava Prowatch ZN की पैकेजिंग काफी सॉलिड है। यह एक चौकोर कॉम्‍पैक्‍ट बॉक्‍स में आती है। बॉक्‍स खोलते ही सबसे पहले मिलती है स्‍ट्रैप के साथ अटैच्‍ड वॉच और एक चार्जिंग केबल, जिसे किसी भी मोबाइल चार्जर से कनेक्‍ट किया जा सकता है। 

Prowatch ZN एक गोलाकार डायल वाली घड़ी है। यह डायल ना तो बहुत बड़ा, ना बहुत छोटा है। डायल के दायीं ओर टॉप और बॉटम में दो रोटेटिंग क्राउन हैं, जिनका अलग-अलग इस्‍तेमाल होता है। लावा का दावा है कि Prowatch ZN का डायल मेटल और जिंक अलॉय का बना है। पर्सनली मुझे यह काफी टिकाऊ लगा। बॉटम एरिया भी मजबूत दिख रहा था। 

Advertisement
Prowatch ZN का सिलिकॉन स्‍ट्रैप चौड़ा और लंबा है। इसका डिजाइन किसी आम वॉच के स्‍ट्रैप जैसा है। स्‍ट्रैप को डायल से अलग किया जा सकता है, जो मुझे अच्‍छा विकल्‍प लगा, क्‍योंकि कई बार स्‍ट्रैप क्‍लीन करने की जरूरत होती है। कंपनी दावा करती है कि Prowatch ZN का स्‍ट्रैप पसीने और पानी के असर से बचा रहता है इसलिए आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान यह घड़ी हाथों में नहीं खलती। 

कलाई पतली होने के कारण मेरे हाथ में Prowatch ZN थोड़ा बड़ी लग रही थी। मेरी स्किन सेंसटिव है, इसलिए स्‍ट्रैप को टाइट बांधने पर मुझे इचिंग हुई। हालांकि मेरे एक कलीग के हाथ में Prowatch ZN अच्‍छा लुक दे रही थी। लुक और फील के मामले में यह किसी भी महंगी स्‍मार्टवॉच को टक्‍कर देने का दम रखती है। 

Prowatch ZN का सर्कुलर डायल 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। इसका रेजॉलूशन 466x466 पिक्‍सल है। पीक ब्राइटनैस 600 निट्स और रिफ्रेश रेट 60 हर्त्‍ज है। ये सभी स्‍पेक्‍स Prowatch ZN के डिस्‍प्‍ले में ‘चार चांद' लगाते हैं। कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन होने से डिस्‍प्‍ले में स्‍क्रैच के चांस कम हो जाते हैं। 
Advertisement

Prowatch ZN की डिस्‍प्‍ले क्‍वॉलिटी मुझे संतुष्‍ट कर रही है। डिस्‍प्‍ले में पंची कलर्स उभर रहे हैं जो आंखों को नहीं चुभते। डिस्‍प्‍ले ब्राइटनैस डिफॉल्‍ट रूप से मैक्सिमम पर मिली। मैंने उसे कम नहीं किया। इनडोर यूज में सबकुछ काफी शार्प दिख रहा था। धूप में भी डिस्‍प्‍ले ने निराश नहीं किया और मैं बिना रुकावट टाइम और मेरे स्‍टेप्‍स काउंट देख पा रहा था। 

Prowatch ZN को इस्‍तेमाल करना काफी आसान है। टॉप रोटेटिंग क्राउन को दबाते ही वॉच ऑन हो जाती है। मैंने लावा का Prospot ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर लिया था। उस पर साइन-इन करके और वॉच को ब्‍लूटूथ से पेयर करने के बाद Prowatch ZN ने अपना काम शुरू कर दिया। 

Advertisement
सबसे पहले मैंने वॉच फेस बदला। इसका ऑप्‍शन टॉप रोटेटिंग क्राउन को रोटेट करके मिल जाता है। डिस्‍प्‍ले सेटिंग्‍स में जाकर भी वॉच फेस बदल सकते हैं या फ‍िर Prospot से चेंज कर सकते हैं। Prowatch ZN कुल 150 वॉच फेस को सपोर्ट करती है। 

डिस्‍प्‍ले को लेफ्ट और राइट स्‍वैप करते ही Prowatch ZN के सभी फीचर्स मिल जाते हैं। मैंने जो इस्‍तेमाल किए उनमें ब्‍लूटूथ कॉलिंग सबसे पहला था। इसकी क्‍वॉलिटी मुझे अच्‍छी लगी। स्‍पीकर का साउंड भी संतोषजनक था। टॉप 10 फेवरेट कॉन्‍टैक्‍ट्स को सेव किया जा सकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्‍हें वॉच से कॉल लगाई जा सके। फोन मैसेजेस को भी आप Prowatch ZN पर देख सकते हैं। वॉट्सऐप, इंस्‍टा के नोटिफ‍िकेशन मिल जाते हैं। 
Advertisement

फोन के म्‍यूजिक को भी यह घड़ी कंट्रोल कर सकती है। फोन के कैमरे से कनेक्‍ट हो जाती है। कैलकुलेटर की सुविधा इसमें है। कुछेक गेम्‍स भी वॉच में इनस्‍टॉल आते हैं। एक फीचर जो खासतौर पर मुझे पसंद आया कि यह वॉच जरूरत पड़ने पर टॉर्च का काम करती है। 

सेटिंग्‍स में जाकर चीजें अपने हिसाब से सेट की जा सकती हैं। इसकी ज्‍यादा जरूरत मुझे नहीं लगी, क्‍योंकि Prospot ऐप पर हरेक एक्टिविटी को मैं डिटेल में देख पा रहा था। 

Prowatch ZN एक फ‍िटनेस ट्रैकर के रूप में भी काम करती है। इसमें 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। मैंने कोई भी इस्‍तेमाल नहीं किया, क्‍योंकि समय कम था। हालांकि घड़ी में लगा पीपीजी सेंसर मेरे हार्ट रेट और SpO2 को लगातार नाप रहा था। दोनों मामलों में मुझे यह सेंसर एक्‍युरेट लगा, क्‍योंकि चलते हुए इसने मेरे हार्ट रेट को ज्‍यादा दिखाया। इस सेंसर ने मेरी नींद भी कैलकुलेट की। मंगलवार रात मैं साढ़े 7 घंटे सोया और घड़ी ने मुझे यह बता दिया कि सिर्फ डेढ़ घंटे ही मैं गहरी नींद में था। घड़ी को पहनकर पहले दिन मैं 4785 कदम चला। हालांकि वॉच हरेक स्‍टेप काउंट को नहीं दिखा रही थी। डिस्‍प्‍ले में एकसाथ 10 से 15 स्‍टेप अपडेट हो रहे थे।  

यह वॉच स्‍ट्रेस भी मापती है। आपको ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करा सकती है। ये मैंने अभी इस्‍तेमाल नहीं किए हैं। 

Prowatch ZN में RTL8763EWE-VP चिपसेट लगा है, जोकि स्‍मूद परफॉर्म करता है। तीन दिन इस्‍तेमाल करने के दौरान मुझे परफॉर्मेंस से जुड़ी कोई दिक्‍कत वॉच में नहीं हुई। नई लावा वॉच में 350mAh की बैटरी है। दावा है कि यह 1 घंटे में फुल हो जाती है। तीन दिन तक इस्‍तेमाल के दौरान मुझे वॉच को चार्ज करने की जरूरत नहीं हुई। 96% से शुरू हुई बैटरी 82% तक ड्रॉप हुई थी। 

लावा का दावा है कि नॉर्मल यूज में बैटरी 7 से 8 दिन चल जाती है। ब्‍लूटूथ कॉलिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जाए तो 3 दिन तक बैकअप मिलता है और स्‍टैंडबाय टाइम 15 से 20 दिन है। इसकी चार्जिंग केबल मैगनेट फॉर्म में है, जो डायल के नीचे दिए पॉइंट से चिपककर वॉच को चार्ज कर देती है। 

अन्‍य खूबियों की बात करें तो Prowatch ZN में ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले का सपोर्ट है। ब्‍लूटूथ कॉलिंग के अलावा कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा है। किसी इनकमिंग कॉल को नहीं उठा सकते तो क्विक रिप्‍लाई भेज सकते हैं। यह IP68 रेटिंग के साथ आती है यानी इसे पहनकर साफ पानी में डेढ़ मीटर गहराई तक 30 मिनट तैरा जा सकता है। एआई वॉयस असिस्‍टेंट भी वॉच में दिया गया है। सबसे खास बात कि कंपनी 2 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है।
 
Prowatch ZN में ऐसी तमाम बातें हैं जो इसे खरीदने लायक बनाती हैं। फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन में आपसे वॉच खरीदने के लिए नहीं कह सकता, लेकिन अपनी विशलिस्‍ट में मौजूद प्रोडक्‍ट्स से इसकी तुलना जरूर कीजिएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.