Lava Probuds N32 ब्लूटूथ नेकबैंड लॉन्च, मात्र 1099 रुपये में गजब फीचर्स से लैस

Lava Probuds N32 में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं। ब्लूटूथ नेकबैंड अल्ट्रा लो लेटेंसी 50ms तक सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 20:55 IST
ख़ास बातें
  • Lava ने नया नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन Lava Probuds N32 लॉन्च किया है।
  • Lava Probuds N32 नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफोन की कीमत 1,099 रुपये है।
  • Lava Probuds N32 में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं।

Lava Probuds N32 में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Lava

Lava ने नया नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन Lava Probuds N32 लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी ने Yuva Star 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Star 4G में मैग्नेटिक बड्स हैं और इसे प्रीमियम सिलिकॉन मैटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे पहनने पर यह लाइट लगते हैं। यहां हम आपको Lava Probuds N32 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Probuds N32 Price


कीमत की बात की जाए तो Lava Probuds N32 नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफोन की कीमत 1,099 रुपये है। Probuds N32 नेकबैंड ब्लूटूथ इयरफोन पैंथर ब्लैक, फायरफ्लाई ग्रीन और काई ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध हैं। यह नेकबैंड Lava के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Lava Probuds N32 Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Probuds N32 में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं। ब्लूटूथ नेकबैंड अल्ट्रा लो लेटेंसी 50ms तक सपोर्ट करते हैं। थम्पिंग बेस के लिए स्फेरिकल वेव स्पीकर और एडवांस एकोस्टिक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह नेकबैंड ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट करता है। इसमें फिजिकल बटन कंट्रोल दिए गए हैं। नेकबैंड कॉल्स के लिए एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इसमें तीन बिल्ड इन ईक्यू मोड्स शामिल हैं।

नेकबैंड में मैग्नेटिक पावर ऑन-ऑफ फंक्शन दिया गया है। ब्लूटूथ नेकबैंड IPX6 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे छीटों और पसीने से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो नेकबैंड की बैटरी एक बार चार्ज होकर 40 घंटे तक चल सकती है। टाइप सी फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट में 12 घंटे का प्लेटाइम मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.