23 घंटे की बैटरी के साथ Lava Probuds 2 TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 1,699 रुपये

Lava Probuds 2 TWS की कीमत भारत में 1,699 रुपये तय की गई है। हालांकि, कंपनी इन नए ईयरबड्स को स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत 1,399 रुपये में ऑफर कर रही है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds 2 TWS में 14mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • ईयरबड ‘वेक एंड पेयर टेकनोलॉजी' के साथ आते हैं
  • फोन की सेल 26 अगस्त से शुरू होगी
Lava Probuds 2 TWS को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जोकि भारत में जून महीने में लॉन्च हुए Lava Probuds के ही सक्सेसर हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो लावा प्रोबड्स 2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो में 14mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में कुल मिलाकर 23 घंटे तक की बैटरी बेकअप मिलता है, जिसमें ईयरबड्स 5 घंटे तक की ऑडियो प्रदान करते हैं वहीं चार्जिंग केस के साथ 18 घंटे तक की बैटरी मिलती है। साथ ही लावा के लेटेस्ट ईयरबड्स Probuds 2 IPX5 वाटर और स्वैट रेसिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो फोन मे क्लासिक ब्लैक ऑप्शन मिलता है।
 

Lava Probuds 2 TWS price in India, sale

Lava Probuds 2 TWS की कीमत भारत में 1,699 रुपये तय की गई है। हालांकि, कंपनी इन नए ईयरबड्स को स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत 1,399 रुपये में ऑफर कर रही है। लावा प्रोबड्स 2 की सेल भारत में 26 अगस्त से शुरू होगी, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।  
Advertisement
 

Lava Probuds 2 TWS features

Lava Probuds 2 TWS में 14mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही ईयरबड्स मे आपको कुल मिलाकर 23 घंटे तक की बैटरी प्राप्त होगी। बड्स की बात करें, तो इनमें 5 घंटे तक का बैटरी बेकअप मिलेगा, जबकि 370mAh चार्जंग केस के साथ आपको 18 घंटे तक की बैटरी प्राप्त होगी। लावा प्रोबड्स में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

Lava Probuds 2 के ये TWS ईयरबड ‘वेक एंड पेयर टेकनोलॉजी' के साथ आते हैं जिससे कि चार्जिंग केस लिड के ओपन करते ही ईयरबड पावर ऑन हो जाते हैं और कनेक्शन मोड में चले जाते हैं।
Advertisement

ईयरबड्स Probuds 2 IPX5 वाटर और स्वैट रेसिस्टेंट फीचर के साथ आते हैं। इनमें आपको Google और Siri वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.