JBL ने भारत में लॉन्च किए 48 घंटे तक बैटरी बैकअप और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट देने वाले 3 TWS ईयरबड्स, जानें कीमत

Tune Buds 2 की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है, Tune Flex 2  को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और इनमें सबसे महंगा Tune Beam 2 है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Tune Buds 2 की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है
  • Tune Flex 2 को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • इनमें सबसे महंगा Tune Beam 2 है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है

Photo Credit: JBL

JBL ने भारत में अपने Tune सीरीज के नए मॉडल्स, Tune Buds 2, Tune Beam 2 और Tune Flex 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स न सिर्फ म्यूजिक एक्सपीरियंस बेहतर बनाएंगे, बल्कि कॉलिंग, बैटरी और कनेक्टिविटी जैसे सेक्शन में भी दमदार परफॉर्म करेंगे। तीनों मॉडल्स में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC), Bluetooth 5.3 LE Audio सपोर्ट और IP54 डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, हर मॉडल में 6 माइक्रोफोन मौजूद हैं जो कॉल क्वालिटी बेहतर बनाने का दावा करते हैं। ये बड्स टोटल 48 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का वादा करते हैं।

Tune Buds 2 की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है, Tune Flex 2  को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है और इनमें सबसे महंगा Tune Beam 2 है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। ये सभी मॉडल्स JBL की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर्स पर भी अवेलेबल होंगे। ग्राहक इन्हें ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन शेड्स में खरीद सकते हैं। नए JBL मॉडल्स की सेल 17 अप्रैल से शुरू होगी
Advertisement

अब स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Tune Flex 2 में 12mm ड्राइवर्स और JBL का Pure Bass Sound टेक है। ये मॉडल Open और Sealed दोनों तरह के ईयरटिप्स सपोर्ट करता है। ANC ऑन होने पर 8 घंटे और ANC ऑफ पर 12 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। चार्जिंग केस के साथ टोटल बैटरी 36 घंटे तक जाती है।

वहीं, Tune Buds 2 में 10mm ड्राइवर्स हैं और ये एक Bud-style फिट के साथ आता है। इसकी बैटरी लाइफ भी दमदार है, जिसमें ANC ऑन होने पर 10 घंटे और ऑफ होने पर 12 घंटे का दावा किया गया है। 630mAh के चार्जिंग केस के साथ टोटल बैकअप 48 घंटे तक बताया गया है।
Advertisement

Tune Beam 2 का डिजाइन थोड़ा अलग है। ये क्लोज्ड-स्टिक स्टाइल में आता है। इसमें भी 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। ANC ऑन करके 10 घंटे और ऑफ करके 12 घंटे की प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इसका चार्जिंग केस 590mAh बैटरी से लैस है, जिसके लिए कहा गया है कि यह फुल चार्ज में 48 घंटे तक बैकअप बढ़ा सकता है।
Advertisement

तीनों ही मॉडल्स में TalkThru, Smart Ambient, VoiceAware, और Personi-Fi 3.0 सपोर्ट दिया गया है। JBL का Headphones ऐप इन बड्स को पर्सनलाइज करने का ऑप्शन देता है। चार्जिंग टाइम लगभग 2 घंटे है और कॉलिंग टाइम 4.5 से 6 घंटे के बीच रहेगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tune Buds 2, JBL Tune Beam 2, JBL Tune Flex 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.