JBL Tune 230NC True Wireless Earphones Review: बेहतर साउंड के साथ अच्छी बैटरी लाइफ

वियरेबल में कनेक्टिविटी और कॉल क्वालिटी ठीकठाक है। सोर्स डिवाइस से 4 मीटर की दूरी तक इयरफोन्स स्टेबल कनेक्शन मेंटेन कर लेते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 21 मई 2022 10:05 IST
ख़ास बातें
  • JBL Tune 230NC की बैटरी लाइफ बहुत अच्छी है।
  • एएनसी और मीडियम वॉल्यूम पर इयरपीस 6 घंटे 30 मिनट चल जाते हैं।
  • JBL Tune 230NC में 6mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

JBL Tune 230NC की भारत में कीमत 5,999 रुपये है।

अफॉर्डेबल TWS ईयरफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन अब बड़ी बात नहीं रह गई है। Realme, Oppo और OnePlus जैसे ब्रैंड्स ने हाल ही में कई बहुत अच्छे ऑप्शन लॉन्च किए हैं। कुछ अधिक पॉपुलर ब्रैंड्स भी इस मामले में स्‍लो हैं। लेकिन एक ब्रैंड ऐसा है जिसने इसमें बदलाव लाने की कोशिश की है। JBL ने हाल ही में दो नए ट्रू वायरलेस हेडसेट्स को लॉन्च किया है जिनमें Tune 130NC और Tune 230NC शामिल हैं। 

JBL Tune 230NC की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इसमें ANC, ऐप सपोर्ट और अच्छी बैटरी लाइफ का वादा किया गया है। कीमत भी काफी हद तक वाजिब रखी गई है। क्या OnePlus Buds Z2 और Oppo Enco Air 2 Pro के साथ इस सेगमेंट में यह एक और कंपिटीटर बनकर आता है? इस रिव्यू में जानें। 

JBL Tune 230NC का डिजाइन और फीचर्स

Tune 130NC और Tune 230NC में मेन फर्क  यह है कि बाद वाले में ईयरपीस स्टेम पर माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा ईयरपीस स्टेटस इंडीकेटर भी दिए गए हैं। 

JBL Tune 230NC पर उम्मीद के मुताबिक डिजाइन एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं। जैसा कि जेबीएल से उम्मीद की जा सकती है- चार्जिंग केस और ईयरपीस पर बड़े लोगो दिए गए हैं, इयरटिप्स में कलर्स देखने को मिलते हैं और सॉलिड इंडस्ट्रियल लुक और एहसास भी मिलता है। वियरेबल प्रीमियम भले ही न दिखते हों लेकिन सस्ते भी नहीं दिखते। लम्बे म्यूजिक सेशन के दौरान पहनने में ये मुझे आरामदायक लगे।  

इसका चार्जिंग केस न ज्यादा बड़ा है और न ज्यादा छोटा। वॉलेट या स्मार्टफोन के साथ यह आपकी जेब में आराम से आ सकता है। बैटरी लेवल दिखाने के लिए चार्जिंग केस पर तीन इंडिकेटर लाइट दी गई हैं। पीछे की ओर चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेल्स पैकेज में यूएसबी टाइप ए टू टाइप सी चार्जिंग केबल और कस्टमाइजेबल फिट के लिए सिलिकॉन ईयर टिप्स के तीन जोड़े दिए गए हैं।  
Advertisement

ईयरपीस पर इनकी अपनी इंडिकेटर लाइट मिलती हैं जो कनेक्टिविटी स्टेटस बताती हैं। साथ में एक टच सेंसिटिव जोन भी इनके स्टेम पर दिया गया है। JBL Tune 230NC को वॉटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेट किया गया है। एएनसी और वॉइस कॉल के लिए हर ईयरपीस पर दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। यहां पर एक चीज निराश कर सकती है कि इनमें वियर डिटेक्शन फीचर नहीं दिया गया है ताकि डिवाइस पहने जाने या उतारे जाने पर म्यूजिक खुद से प्ले या पॉज किया जा सके। 
Advertisement
 

JBL Tune 230NC ऐप और स्पेसिफिकेशंस

JBL Tune 230NC में JBL Headphones app का सपोर्ट दिया गया है जो कि Android और iOS पर उपलब्ध है। इसके जरिए टच कंट्रोल को बदला जा सकता है और अलग-अलग प्रीसेट में से चुना जा सकता है। इसमें एएनसी और एम्बियंट साउंड में मोड स्विच किया जा सकता है, ईयरपीस और चार्जिंग केस पर बैटरी लेवल को देखा जा सकता है।  

इसका कंट्रोल कस्टमाइजेशन इतना स्मूद नहीं है जितना मुझे पसंद है। ऐप में आपको प्लेबैक, एएनसी और ट्रांस्पेरेंसी मोड, वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल जैसे अलग-अलग कंट्रोल सेट्स में से चुनने का मौका मिलता है। आप हरेक ईयरपीस के लिए एक सेट चुन सकते हैं, लेकिन कंट्रोल फिक्स्ड हैं और सेट के अंदर कस्टमाइज नहीं किए जा सकते हैं। टैप गेस्चर मेरे लिए काफी पेचीदा था। कई बार ईयरपीस पहनते हुए भी सिंगल टैप गेस्चर लग जाता था।
आप अपने फोन या एलेक्सा पर इसका वॉयस असिस्टेंट चालू कर सकते हैं, जिसके लिए अलग से सेटअप करना पड़ता है। Find My Buds फीचर अच्छा काम करता है जो कि तब काम आता है जब आपके इयरपीस घर में ही कहीं गुम जाते हैं। यह काफी लाउड साउंड देता है जिससे पता लग पाता है कि ईयरपीस कहां रखे हैं। 
Advertisement

JBL Tune 230NC में 6mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इनकी फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्‍स रेंज 20-20,000Hz है। कनेक्टिविटी के लिए ये Bluetooth 5.2 के साथ आते हैं जिसमें SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट है। हेडसेट में एएनसी और Google Fast Pair का सपोर्ट भी है।
 

JBL Tune 230NC की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ

ANC और परफॉर्मेंस के मामले में JBL Tune 230NC हेडसेट OnePlus और Oppo जैसे ब्रैंड्स से तगड़ा मुकाबला करता है। इसमें अच्छा साउंड और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है। मैंने इसमें Mk.gee का Over Here सुना। सोनिक सिग्नेचर काफी बैलेंस्ड और आरामदायक था। ट्रैक के 'लो' काफी सॉफ्ट थे, मिड और हाई में साउंड क्लीन आ रहा था। इसलिए इस तरह के ट्रैक इस पर घंटों तक सुने जा सकते हैं। इसके आनंददायी साउंड के कारण मैं वॉल्यूम को अपने घर या ऑफिस जैसी जगहों पर आसानी से बढ़ा भी सकता था। साउंड स्टेज एक्पीरियंस काफी अच्छा रहा। Astropilot के With Arambol 2 ट्रैक में डायरेक्शन और दूसरे एलिमेंटे्स को महसूस कर पाना काफी आसान था। इस ट्रैक की डीप बेस काफी अच्छी और मधुर थी। कभी भी यह कमजोर या अपर्याप्त नहीं लगी। OnePlus Buds Z2 की तरह इसमें साउंड एग्रेसिव नहीं है। बेस चाहने वाले यूजर्स को इसमें कमी लग सकती है। फिर भी, साउंड क्लीन, सधा हुआ और अच्छी तरह से ट्यून किया हुआ महसूस होता है।
Advertisement

JBL Tune 230NC का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन काफी बेसिक है, जो कि हर अफॉर्डेबल ट्रू वायरलेस हेडसेट के साथ देखने को मिलता है। इनडोर में इस्तेमाल करने पर नॉइज काफी कम आ रहा था। लेकिन आउटडोर या घर की खिड़की खुली होने में ये उतना प्रभावी नहीं था। 
एसी का 'हम्म' साउंड, सीलिंग फैन का शोर और शहरी वातावरण का शोर आदि सुने जा सकते थे। हालांकि, एएनसी की मदद से साउंड एक्सपीरियंस बेहतर हुआ। हीयर थ्रू मोड में बनावट दिखी और साउंड गैर जरूरी रूप से एम्प्लीफाई हो गया। मैंने केवल छोटी बातचीत के लिए ईयरफोन्स को इस्तेमाल किया। 

वियरेबल में कनेक्टिविटी और कॉल क्वालिटी ठीकठाक है। सोर्स डिवाइस से 4 मीटर की दूरी तक ईयरफोन्स स्टेबल कनेक्शन मेंटेन कर लेते हैं। इनडोर में कॉलिंग के दौरान मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। आउटडोर में भी वॉल्यूम बढ़ाने पर कॉलिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। 

JBL Tune 230NC की बैटरी लाइफ बहुत अच्छी है। एएनसी और मीडियम वॉल्यूम पर ईयरपीस 6 घंटे 30 मिनट चल जाते हैं। चार्जिंग केस से तीन चार्ज साइकिल मिल जाती हैं और कुल रन टाइम 26 घंटे का हो जाता है। ईयरपीस को चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। जीरो से शुरू करने पर 10 मिनट के चार्ज में आपको 2 घंटे का बैकअप मिल जाता है। 
 

Verdict

JBL बजट TWS प्रोडक्ट्स के लिए नहीं जानी जाती है, लेकिन Tune 230NC की एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ यह OnePlus, Oppo और Realme जैसे ब्रैंड्स के साथ सीधे टक्कर में आ जाती है। ANC परफॉर्मेंस साधारण है और साउंड बैलेंस्ड है। ऐप की कनेक्टिविटी अच्छी है और बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। पहनने में भी डिवाइस आरामदायक है। अगर आपका बजट 6000 रुपये से कम है तो आप ये हेडसेट देख सकते हैं। 

इसमें कोई शक नहीं कि इस सेग्मेंट में कंपीटिशन तगड़ा है और पहले से ही OnePlus Buds Z2 जैसे ऑप्शन हैं या फिर अधिक अफॉर्डेबल JBL Tune 130NC भी लिस्ट में है। ओवरऑल एक्सपीरियंस को देखें तो आपको इनसे निराशा नहीं होगी।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • Good app, stable connectivity
  • Balanced, clean sound
  • Very good battery life
  • Bad
  • Ordinary ANC performance
  • A bit expensive for what’s on offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.