JBL Live Beam 3 ईयरबड्स 18 जून को होंगे लॉन्च, 48 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत

JBL Live Beam 3 में जेबीएल के सिग्नेचर साउंड के साथ 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2024 12:34 IST
ख़ास बातें
  • JBL Live Beam 3 ईयरबड्स की कीमत 13,999 रुपये है।
  • JBL Live Beam 3 ईयरबड्स 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • JBL Live Beam 3 की बैटरी 48 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करती है।

JBL Live Beam 3 में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: JBL

JBL अपने नए वायरलेस ईयरबड्स JBL Live Beam 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो कि 18 जून को बाजार में उपलब्ध होंगे। इन्हें CES 2024 में शोकेस किया गया था। अब तक अमेजन, जेबीएल इंडिया और जेबीएल मलेशिया वेबसाइट्स पर इनकी माइक्रोसाइट नजर आ चुकी हैं। अब ब्रांड ने अब खुलासा किया है कि इन ईयरबड्स की कीमत 13,999 रुपये है। JBL Live Beam 3 टॉप लेवल ऑडियो क्वालिटी का दावा करता है। यहां हम आपको JBL Live Beam 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JBL Live Beam 3 Price


JBL Live Beam 3 ईयरबड्स की कीमत 13,999 रुपये है। ईयरबड्स ब्लैक, ब्लू और ब्राउन कलर में उपलब्ध हैं, जिन्हें कई स्टाइल के साथ मैच किया जा सकता है। ईयरबड्स 18 जून से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


JBL Live Beam 3 Specifications


JBL Live Beam 3 में जेबीएल के सिग्नेचर साउंड के साथ 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं। ये कस्टमाइजेबल स्मार्टकेस के साथ आते हैं जो यूजर्स को JBL स्पेटियल साउंड को कंट्रोल करने, म्यूजिक और कॉल मैनेज करने और स्क्रीनसेवर को पर्सनलाइज करने की सुविधा देता है। ईयरबड्स LDAC सपोर्ट के साथ हाई-रेज ऑडियो प्रदान करते हैं और स्मार्ट एंबिएंट मोड के साथ ट्रू एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन प्रदान करते हैं।

इसमें 6 माइक्रोफोन क्लियर और क्रिस्प कॉल क्वालिटी प्रदान करते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन बंद होने पर 48 घंटे तक का प्लेटाइम और एएनसी ऑन होने पर 40 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। इसमें स्पीड चार्ज टेक्नोलॉजी भी है जो कि 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे का प्लेटाइम प्रदान करती है। इसके अलावा ईयरबड अतिरिक्त सुविधा के लिए वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

JBL Live Beam 3 ईयरबड स्टेबल और एफिशिएंट कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करते हैं। ईयरबड्स JBL Headphones ऐप के साथ कंपेटिबल हैं, जिससे यूजर्स ईक्यू सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं और स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • LDAC support
  • Battery life
  • Spatial audio support
  • Bad
  • ANC is above average
  • The display menu could be more sensitive
  • Microphone quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.