JBL Live Beam 3: टच स्क्रीन केस और 12 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले TWS इयरफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Amazon इंडिया पर TWS इयरफोन्स को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इयरबड्स ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2024 21:05 IST
ख़ास बातें
  • इयरबड्स LDAC सपोर्ट के साथ हाई-रेज ऑडियो प्रदान करते हैं
  • इसमें 6 माइक्रोफोन क्लियर और क्रिस्प कॉल क्वालिटी देने का दावा करते हैं
  • कंपनी का दावा है कि TWS कुल 48 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं

Amazon इंडिया पर TWS इयरफोन्स को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है

Photo Credit: JBL

JBL Live Beam 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्ट टच स्क्रीन चार्जिंग केस के साथ आने वाले इन TWS इयरफोन्स को पहली बार CES 2024 में दिखाया गया था। चार्जिंग केस पर 1.45-इंच टच स्क्रीन के अलावा, इनकी खासियतों में ANC, 10 mm डायनामिक ड्राइवर्स, JBL स्पेटियल साउंड, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और LDAC सपोर्ट आदि शामिल हैं। यूजर्स इसके केस में मैसेज देख सकते हैं या इनकमिंग फोन कॉल को पिक भी कर सकते हैं। इसके जरिए वॉल्यूम और इक्वलाइजर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
 

JBL Live Beam 3 price in India, availability

JBL द्वारा शेयर की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, Live Beam 3 की भारत में कीमत 24,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया पर TWS इयरफोन्स को 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इयरबड्स ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। 
Advertisement

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो अमेजन वर्तमान में एक 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन पेश कर रहा है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड द्वारा फुल स्वाइप या EMI ट्रांजेक्शन पर 5-10% तक का एक्स्ट्रा कैशबैक हासिल किया जा सकता है।
 

JBL Live Beam 3 specifications

JBL Live Beam 3 में जेबीएल के सिग्नेचर साउंड के साथ 10 mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट देने का दावा करते हैं। ये कस्टमाइजेबल स्मार्ट केस के साथ आते हैं, जो यूजर्स को JBL स्पेटियल साउंड को कंट्रोल करने, म्यूजिक और कॉल मैनेज करने और स्क्रीनसेवर को पर्सनलाइज करने की सुविधा देता है। इयरबड्स LDAC सपोर्ट के साथ हाई-रेज ऑडियो प्रदान करते हैं और स्मार्ट एंबिएंट मोड के साथ ट्रू एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन से लैस आते हैं।
Advertisement

इनमें मौजूद 6 माइक्रोफोन क्लियर और क्रिस्प कॉल क्वालिटी देने का दावा करते हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो केस के साथ ये कुल 48 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा करते हैं। कंपनी का कहना है कि ANC ऑन होने पर इयरबड्स 10 घंटे और ANC ऑफ रखने पर ये 12 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं। इनमें स्पीड चार्ज टेक्नोलॉजी भी है जो कि 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे का प्लेटाइम देने का दावा करती है। इसके अलावा इयरबड्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।

JBL Live Beam 3 में ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है। इयरबड्स JBL Headphones ऐप के साथ कंपेटिबल हैं, जिससे यूजर्स EQ सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं और स्मार्ट ऑडियो और वीडियो मोड के बीच स्विच कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • LDAC support
  • Battery life
  • Spatial audio support
  • Bad
  • ANC is above average
  • The display menu could be more sensitive
  • Microphone quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.