• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • itel S9 Pro ईयरबड्स हुए 40 घंटे की बैटरी और AI नॉयज कैंसलेशन के साथ लॉन्च, कीमत सिर्फ 799 रुपये

itel S9 Pro ईयरबड्स हुए 40 घंटे की बैटरी और AI नॉयज कैंसलेशन के साथ लॉन्च, कीमत सिर्फ 799 रुपये

itel S9 Pro में 10mm ड्राइवर के साथ स्टेम डिजाइन दिया गया है। ईयरबड्स में 40 mAh की बैटरी दी गई है, वहीं केस में 400 mAh की बैटरी दी गई है।

itel S9 Pro ईयरबड्स हुए 40 घंटे की बैटरी और AI नॉयज कैंसलेशन के साथ लॉन्च, कीमत सिर्फ 799 रुपये

Photo Credit: itel

itel S9 Pro में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
एडवांस स्मार्ट एक्सेसरीज के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए itel ने itel S9 Pro ईयरबड्स को पेश किया है। दो माइक एआई-ईएनसी के साथ ये ईयरबड्स एक्सटरनल नॉयज को आसानी से खत्म करते हैं। आईटेल एस9 प्रो एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। यहां हम आपको itel S9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel S9 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो itel S9 Pro की कीमत 799 रुपये है। ये ईयरबड्स डार्क ब्लू और नेबुला ब्लैक जैसे कलर्स में उपलब्ध है। ईयरबड्स को नजदीकी रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।


itel S9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel S9 Pro में 10mm ड्राइवर के साथ स्टेम डिजाइन दिया गया है। इन ईयरबड्स में 40 mAh की बैटरी दी गई है, वहीं केस में 400 mAh की बैटरी मिलती है। केस के साथ ईयरबड्स सिंगल चार्जिंग में 40 घंटे तक चल सकते हैं। इन्हें सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट्स तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स को यूएसबी टाइप सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

इन ईयरबड्स में 45ms तक लो लेटेंसी मिलती है, जिससे गेमिंग के दौरान इन्हें बेस्ट तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। AI ENC सपोर्ट वाले ये ईयरबड्स ब्लूटूथ V5.3 कनेक्टिविटी से लैस हैं, जिन्हें 10 मीटर (40 फीट) की दूरी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। IPX5 रेटिंग वाले इन ईयरबड्स को पानी की छीटों से नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा ईयरबड्स में इन ईयर डिटेक्शन, वॉयस एक्टिवेशन, दो माइक और टच कंट्रोल शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »