itel Buds Ace ANC सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलेंगे! मात्र Rs 299 में खरीदने का मौका, Amazon पर स्पेशल ऑफर

ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 50 घंटे चल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है।
  • ये IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं।

itel Buds Ace ANC ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Amazon

itel ने लेटेस्ट ईयरबड्स Buds Ace ANC को लॉन्च किया है। कंपनी ने बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में इन्हें पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे चल सकते हैं। Buds Ace ANC की तीन कलर्स- Cranberry Juice, Midnight Blue, और White में खरीदने का विकल्प दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

itel Buds Ace ANC Amazon Sale

itel ने Buds Ace ANC को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उतारा है। ऑफर के तहत पहले 100 कस्टमर्स को ईयरबड्स मात्र Rs 299 में खरीदने का मौका दिया गया है। उसके बाद सेल प्राइस के तहत इन्हें Rs 999 में खरीदा जा सकेगा। Buds Ace ANC की तीन कलर्स- Cranberry Juice, Midnight Blue, और White में आते हैं। इनकी सेल 20 दिसंबर से शुरू होगी। 
 

itel Buds Ace ANC specifications

itel Buds Ace ANC ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये 25dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। 

ईयर बड्स में टच कंट्रोल फीचर भी है। इनमें 50 घंटे तक प्लेबैक टाइम होने का दावा किया गया है। यानी सिंगल चार्ज में 50 घंटे बैटरी लाइफ मिल जाती है। इसके अलावा इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इनमें 40ms तक लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। 

ये IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। जिससे ये पानी के छींटों में जल्दी खराब नहीं होते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth v5.3 का सपोर्ट है। साथ ही AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। ईयरबड्स में प्रत्येक बड 40mAh बैटरी के साथ आता है जबकि केस की बैटरी कैपिसिटी 500mAh की है। 10 मिनट के चार्ज में 3 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Realme Power Days Sale: बंपर डिस्काउंट पर खरीदें Realme P4 Power 5G से लेकर P4 5G और P4x 5G, जानें ऑफर
  3. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite 4G भारत में लॉन्च: जानें 6300mAh बैटरी और Pulse Light डिजाइन वाले बजट फोन की कीमत
  2. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
  4. QR Code की क्रांति! दुनिया का सबसे छोटा क्यूआर कोड, हजारों सालों तक डेटा करेगा स्टोर, जानें कैसे
  5. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  6. PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
  7. AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
  8. E-Passport क्या है, कैसे करें आवेदन, कौन से दस्तावेज होना है जरूरी, जानें सबकुछ
  9. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
  10. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.