iQOO Watch 5: लॉन्च हुई ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर और 22 दिन के बैटरी बैकअप वाली स्मार्टवॉच, जानें कीमत

iQOO Watch 5 की कीमत चीन में ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है, जबकि eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2025 20:08 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Watch 5 की कीमत ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) है
  • SIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है
  • यह वॉच Haoyu Black, Hoshigaki White और Pixel Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच iQOO Watch 5 को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 22 दिन तक चलने वाली बैटरी के साथ आती है। इस वॉच में हार्ट रेट और SpO2 सेंसर के साथ-साथ AI-बेस्ड रनिंग गाइड और eSports मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह वॉच ब्लूटूथ और eSIM दोनों वर्जन में पेश की गई है और स्पोर्ट्स, हेल्थ और स्मार्ट कनेक्टिविटी के मामले में इसे ऑलराउंडर डिवाइस कहा जा सकता है।

iQOO Watch 5 की कीमत चीन में ब्लूटूथ वर्जन के लिए CNY 799 (करीब 9,500 रुपये) रखी गई है, जबकि eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 999 (करीब 12,000 रुपये) है। यह वॉच Haoyu Black, Hoshigaki White और Pixel Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ iQOO ने TWS Air 3 इयरफोन भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत CNY 99 (लगभग 1,200 रुपये) है और ये Ben Ting White और Hidden Yellow शेड्स में मिलेंगे।
Advertisement

iQOO Watch 5 में 1.43 इंच की 2.5D AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1500 निट्स तक जाती है, जिससे इसे आउटडोर में भी आराम से देखा जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए कई तरह के वॉच फेस मिलते हैं जो अलग-अलग ड्रेसिंग और मोड्स के लिए फिट बैठते हैं।

iQOO स्मार्टवॉच में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। साथ ही यह मेंस्ट्रुअल साइकिल, स्लीप पैटर्न और स्लीप क्वालिटी स्कोर को भी मॉनिटर कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें eSports मोड भी है जो गेमिंग के दौरान यूजर का हार्ट रेट, कैलोरी बर्न, एक्टिव टाइम और गेमिंग डेटा ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करता है।
Advertisement

डिवाइस में AI रनिंग गाइड और पर्सनलाइज्ड रनिंग प्लान भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, GPS, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वॉच में एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी मिलते हैं।
Advertisement

iQOO Watch 5 में 505mAh की बैटरी दी गई है, जिसे सामान्य यूसेज में 22 दिन तक चलने का दावा किया गया है। यह वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। इसका साइज 45x45x11.4mm है और वजन करीब 32 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  2. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  3. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  6. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  7. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  8. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  9. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  10. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.