TWS 5i में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.2 ग्राम है।
Photo Credit: Vivo
iQOO TWS 5i ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं।
iQOO TWS 5i लॉन्च हो गए हैं जो कंपनी के लेटेस्ट ट्रू वायरलैस ईयरबड्स हैं। कंपनी ने इनमें 50 घंटे की बैटरी का दावा किया है। इसके साथ ही साउंड को लेकर खास फीचर्स इनमें भरे गए हैं। ये कंपनी के खास इन-हाउस मॉन्स्टर साउंड फीचर से लैस किए गए हैं। इसके साथ ही इनमें गेमिंग के लिए खास मोड दिया गया है। ये ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये वजन में हल्के हैं और लम्बे गेमिंग सेशन के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
iQOO TWS 5i को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स की चीन में कीमत 119 युआन (लगभग 1800 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
iQOO TWS 5i ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनका खास फीचर कंपनी का इन-हाउस Monster Sound ऑडियो है। ये साउंड को गेम के प्रकार के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट इनमें दिया गया है। वहीं, गेम्स, मूवी और साधारण मीडिया के लिए मल्टीपल मोड मिल जाते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 42ms की लो लेटेंसी प्रदान कर सकते हैं।
TWS 5i में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.2 ग्राम है। दावा किया गया है कि लम्बे गेमिंग सेशन में पहने रहने के दौरान भी यूजर को खास परेशानी नहीं होती है। बैटरी के लिए सिंगल चार्ज में 11.5 घंटे का दावा किया गया है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे का कुल बैकअप टाइम बताया गया है। वहीं, टॉकटाइम 7 घंटे का बताया गया है। कंपनी ने इनमें AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन दिया है। ये IP54 रेटिंग से लैस हैं जिससे कि ये धूल और पानी में आसानी से खराब नहीं होते हैं। इनमें डुअल पेअरिंग का सपोर्ट है और ये एक समय में दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999