हुवावे एंड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कीमत 22,999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 13:59 IST
हुवावे ने अपनी एंड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच (हुवावे वॉच) भारत में लॉन्च कर दी है। इस वॉच को हुवावे ने सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2015 में पेश किया था। पिछले साल सितंबर से यह स्मार्टवॉच दूसरे बाजारों में मिलनी शुरू हो गई थी।

हुवावे वॉच की कीमत भारत में 22,999 रुपये रखी गई है और यह सोमावर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, बड़े स्टोरों से इस स्मार्टवॉच को ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है।

एंड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच का केस 42 एमएम का है जिसका मतलब हा कि इसे महिलाओं और पुरुषों दोनों पहन सकते हैं। स्मार्टवॉच के साथ कई तरह के स्टाइल वाले बैंड हैं जो लेदर से लेकर मेटल तक के बने हैं। हालांकि, कंपनी के मुताबिक, भारतीय बाजार में अभी सिर्फ लेदर बैंड ही उपलब्ध होंगे।

हुवावे वॉच में 400x400 पिक्सल रिजॉल्यूशन 1.4 इंच का एमोलेड टचस्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 286 पीपीआई है। स्मार्टवॉच में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी और रैम 512 एमबी है।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे की इस स्मार्टवॉच में एक हार्ट रेट मॉनीटर (पीपीजी) और एक मोशन सेंसर भी है जो कि फिटनेस प्रेमियों को रिझा सकते हैं। हुवावे वॉच में जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर भी है। हुवावे वॉच में 300 एमएएच बैटरी और एक मैग्नेटिक चार्जर डॉक दिया गया है।
Advertisement

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में कहा कि हुवावे वॉच फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और सिर्फ 45 मिनट में 80 प्रतिशत जबकि 75 मिनट में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। स्मार्टवॉच में ऑलवेज-ऑन वॉच फेस सपोर्ट उपलब्ध है। यह वॉच बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आती है।

पिछले साल नवंबर में हुवावे ने कई सुधार के साथ नए वॉच फेस पेश किए थे। इस अपडेट में एक नया ऐप भी शामिल था जिससे चार्जिंग के दौरान बैटरी लेवल का पता लगाया जा सकता था।
Advertisement

इसी साल सीईएस में हुवावे ने स्मार्टवॉच के दो नए वेरिएंट हुवावे वॉच एलिगेंट और हुवावे वॉच ज्वेल भी पेश किए थे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.