HUAWEI Watch GT 4 लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी से है लैस

HUAWEI Watch GT 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और 326 PPI है।

HUAWEI Watch GT 4 लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी से है लैस

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI Watch GT 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HUAWEI Watch GT 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HUAWEI Watch GT 4 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स का सपोर्ट करती है।
  • HUAWEI Watch GT 4 की कीमत 14,999 रुपये है।
विज्ञापन
HUAWEI ने भारतीय बाजार में नई स्मार्टवॉच HUAWEI Watch GT 4 लॉन्च कर दी है। कंपनी की नई हाई एंड स्मार्टवॉच सिर्फ 46mm वेरिएंट में भारत में उपलब्ध होगी, जबकि ग्लोबल स्तर पर 46mm और 41mm ऑप्शन आते हैं। Watch GT 4 में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि विभिन्न वॉच फेस का सपोर्ट करती है। WATCH GT 4 यूजर्स के लिए 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको HUAWEI Watch GT 4 के डिजाइन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HUAWEI Watch GT 4 Price


HUAWEI Watch GT 4 की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 16 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पहले 100 खरीदारों के लिए 500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट भी शामिल है। यह स्मार्टवॉच ग्रीन और ब्लैक कलर में आती है। 


HUAWEI Watch GT 4 Specifications


HUAWEI Watch GT 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और 326 PPI है। स्टेनलेस स्टील बॉड वाली इस वॉच में कस्टम वॉच फेस मिलते हैं। इसमें होम बटन और साइड बटन दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर और टेंप्रेचर सेंसर शामिल है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें इन बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। इस वॉच में 32MB RAM और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट के साथ आती है, जिससे 50 मीटर गहरे पानी में भी पहनकर तैराकी की जा सकती है। यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 8.0 या उसके बाद के वर्जन और iOS 13.0 या उसके बाद के वर्जन पर काम करती है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 2.4 GHz, BT5.2 और BR + BLE सपोर्ट, ड्यूल बैंड 5 सिस्टम GNSS शामिल है। हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स में 100+ वर्कआउट मोड्स, हुवावे ट्रूसीन 5.5+, हुवावे ट्रूस्लीप 3.0, ब्रीदिंग और स्ट्रेस, स्मार्ट साइकल कैलेंडर और Stay Fit ऐप शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो वॉच की लंबाई 46 mm, चौड़ाई 46 mm, मोटाई 10.9 mm और वजन 48 ग्राम है। इस स्मार्टवॉच के स्ट्रैप कंपोसाइट ग्रीन और फ्लूरोलास्टोमर ब्लैक में आते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच एक बार चार्ज होकर सामान्य इस्तेमाल पर 8 दिनों तक चल सकती है, वहीं ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले चालू होने पर 4 दिनों तक चल सकती है। सिंगल चार्ज में इसे 14 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack Fluoroelastomer, Brown Leather Strap, Green Composite Strap, Stainless Steel Strap
Display Size46mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »