Honor Watch 5 Ultra हुई MWC 2025 में पेश, 15 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत

Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में Honor Watch 5 Ultra को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 09:45 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में Honor Watch 5 Ultra पेश की है।
  • Honor Watch 5 Ultra में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor Watch 5 Ultra की कीमत €279 (लगभग 25,249 रुपये) है।

Honor Watch 5 Ultra में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में Honor Watch 5 Ultra को पेश किया है। यह ड्यूराबिलिटी और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए डिजाइन की गई एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसमें लाइटवेट ग्रेड 5 टाइटेनियम केस, अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए सफायर ग्लास और फिटनेस फीचर्स शामिल है। यहां हम आपको Honor Watch 5 Ultra के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Watch 5 Ultra Price


कीमत की बात की जाए तो Honor Watch 5 Ultra की कीमत €279 (लगभग 25,249 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच जल्द ही यूरोप में ब्लैक (फ्लोरोलेस्टोमेर स्ट्रैप) और ब्राउन (लेदर स्ट्रैप) ऑप्शन में उपलब्ध होगी।


Honor Watch 5 Ultra Features


Honor Watch 5 Ultra में 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 310 PPI रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रैच रेसिस्टेंट सफायर ग्लास के साथ यह वॉच 480mAh की बैटरी से लैस है, जो कि एक बार चार्ज होकर 15 दिनों तक चलती है। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ यह 40-मीटर फ्री डाइव जैसी एक्टिविटी का सपोर्ट करती है। यह पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 सर्टिफिकेशन से लैस है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए यह क्विक हेल्थ स्कैन हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस लेवल का रियल टाइम डाटा प्रदान करती है, जबकि हेल्दी मॉर्निंग रिपोर्ट स्लीप क्वालिटी और रिकवरी इनसाइट देती है। वॉच पूरे दिन हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और एक्टिविटी लेवल भी मॉनिटर करती है।

यह वॉच MagicOS 7.2 पर चलती है और एंड्रॉइड 9.0+ और आईओएस 13.0+ डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। इसमें ऐप्स और ऑफलाइन म्यूजिक के लिए 8GB स्टोरेज शामिल है। नेविगेशन को एक रोटेटिंग क्राउन के जरिए कंट्रोल किया जाता है जिसमें कई प्रेस फंक्शन और मीनू तक क्विक एक्सेस के लिए एक यूनिक बटन मिलता है। यह डेली के कंफर्ट के लिए ड्यूराबिलिटी को मैनेज करती है। ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस आउटडोर इस्तेमाल के लिए स्टेबल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं। 40 मीटर डाइव मोड स्टैंडर्ड फिटनेस वॉच से काफी अलग है। टाइटेनियम केस एक मजबूत और स्टाइलिश वियरेबल अनुभव सुनिश्चित करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  3. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  6. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  8. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  10. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.