Honor Watch 5 स्मार्टवॉच 400 से ज्यादा वॉच फेस, बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Honor Watch 5 को चीन में पांच कलर ऑप्शन - पाइन ग्रीन, ऑब्सिडीयन ब्लैक, मॉर्निंग गोल्ड, मूनलाइट ग्रे और स्नो व्हाइट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Honor Watch 5 को चीन में पांच कलर ऑप्शन में आती है
  • चीन में इसकी शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब 11,800 रुपये) है
  • इसमें SpO2 लेवल ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर शामिल

Photo Credit: Honor

Honor Watch 5 को Honor Magic 7 स्मार्टफोन सीरीज के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। इसे इस साल सितंबर में बर्लिन में हुए IFA में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया था। Honor स्मार्टवॉच में स्क्वेयर डायल है और यह एल्युमिनियम फ्रेम से लैस आती है। वॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है। Honor Watch 5 में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं, जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग आदि। इसका वजन 35 ग्राम है। कंपनी ने इसमें Turbo X स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर दिया है जो इसके बैटरी बैकअप को बढ़ाने का दावा करता है।

Honor Watch 5 को चीन में पांच कलर ऑप्शन - पाइन ग्रीन, ऑब्सिडीयन ब्लैक, मॉर्निंग गोल्ड, मूनलाइट ग्रे और स्नो व्हाइट में पेश किया गया है। इनमें से गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन की कीमत 999 युआन (करीब 11,800 रुपये), जबकि अन्य की कीमत 1,199 युआन (करीब 14.150 रुपये) रखी गई है। स्मार्टवॉच चीन के लिए Honor के ऑफिशियल ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Honor Watch 5 specifications

Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें हाई पिक्सल डेंसिटी है जो डिस्प्ले को शार्प और वाइब्रेंट बनाती है। स्मार्टवॉच की मोटाई 11mm है। यह वजन में हल्की है और 35 ग्राम की बताई गई है। कंपनी ने इसमें कई महत्वपूर्ण हेल्थ फीचर्स दिए हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। इसमें वन-क्लिक हेल्थ स्कैन फीचर भी है जो एक बार में ही हेल्थ संबंधी मुख्य जानकारी यूजर को दे सकता है। 

इसमें AccuTrack पोजीशनिंग सिस्टम है जो GPS की एक्यूरेसी को बढ़ा देता है। यह यूजर की एक्टिविटी ट्रैकिंग ज्यादा सटीक तरीके से कर सकती है। स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसमें Turbo X Smart Power Management फीचर दिया है जो इसके बैटरी बैकअप को बढ़ा देता है। स्मार्टवॉच में 400 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें 85 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें 12 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.