Honor Band 7 बड़ी डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor Band 7 अपने पिछले मॉडल्स के डिजाइन से मिलता-जुलता है। इसमें रेक्टेंगुलर डायल के साथ स्ट्रैप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने चीन में हुए अपने लॉन्च इवेंट में Honor Band 7 लॉन्च कर दिया है।
  • Honor Band 7 को चीन में 249 Yuan यानी कि 2,958 रुपये में लॉन्च किया है।
  • Honor Band 7 में 1.47 इंच की कलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Honor Band 7 में 1.47 इंच की कलर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में हुए अपने लॉन्च इवेंट में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। ब्रांड ने नया Honor 80 GT स्मार्टफोन और Honor Pad V8 Pro टैबलेट लॉन्च किया है। इनके साथ, चीनी OEM ने नेक्स्ट-जनरेशन फिटनेस ट्रैकर— Honor Band 7 भी लॉन्च किया है। लेटेस्ट वियरेबल्स जो लॉन्च किए गए हैं वो Band 6 के सक्सेसर हैं। इसमें कुछ बड़े अपग्रेड्स देखने को नहीं मिले हैं। 
 

Honor Band 7 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Honor Band 7 को चीन में 249 Yuan यानी कि 2,958 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह खरीद के लिए डिस्काउंटेड कीमत 199 Yuan यानी कि 2,367 रुपये में मिलेगा। इसके प्री-आर्डर आज रात से शुरू होंगे और यह आधिकारिक तौर से सेल के लिए 6 जनवरी से उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह वियरेबल तीन कलर्स जैसे कि Rose Pink, Cedar Blue और Magic Night Black में उपलब्ध है। 
 

Honor Band 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor Band 7 अपने पिछले मॉडल्स के डिजाइन से मिलता-जुलता है। इसमें रेक्टेंगुलर डायल के साथ स्ट्रैप दिया गया है। इसमें हाई-ग्लॉस मेटल केस और 1.47 इंच की कलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस वियरेबल्स में वो सभी फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स है जो बाकी सभी में मिलते हैं। यह ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, और स्लीप ट्रैकिंग करता है। ऑनर के इस बैंड में 96 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। 
Advertisement

इसके अलावा, Honor Band 7 तगड़ी बैटरी के साथ आता है। इसकी बैटरी नार्मल यूसेज के साथ 14 दिनों तक और हैवी यूसेज के बाद 10 दिनों तक चलती है। यह फास्ट चार्जिंग और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट करता है। यह पेमेंट सपोर्ट, रिमोट कंट्रोल फोटोग्राफीऔर म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल्स के साथ आता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.