HMD Watch X1, Watch P1 हुई पेश, 5 दिनों तक चलेगी बैटरी, ऐसे हैं गजब हेल्थ फीचर्स

HMD ने अपनी वियरेबल लाइनअप में विस्तार करते हुए दो नई स्मार्टवॉच HMD Watch X1 और HMD Watch P1 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • HMD Watch X1 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।
  • HMD Watch X1 वॉच IP68 रेटिंग से लैस की गई है।
  • HMD Watch X1 वॉच 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

HMD Watch X1 में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

HMD ने अपनी वियरेबल लाइनअप में विस्तार करते हुए दो नई स्मार्टवॉच HMD Watch X1 और HMD Watch P1 को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टवॉच बेसिक फिटनेस ट्रैकिंग और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करती है। HMD ने अभी तक दोनों वॉत की कीमत या उपलब्धता की तारीख की घोषणा नहीं की है। यहां हम आपको HMD Watch X1 और HMD Watch P1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD Watch X1 Specifications

HMD Watch X1 एक प्रीमियम कैटेगरी की स्मार्टवॉच है, जिसमें 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच IP68 रेटिंग से लैस की गई है जो कि पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच एक बार चार्ज होकर करीब 5 दिनों तक चल सकती है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग और 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड जैसे हेल्थ और वेलनेस फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में बेसिक हेल्थ रिमाइंडर भी मिलते हैं जो कि लंबे समय तक इनएक्टिव रहने पर अलर्ट और पानी पीने के लिए रिमाइंड करते है। यह वॉच ग्रे ग्रीन, ब्लैक, ग्रे मैटेलिक और सिल्वर लैदर कलर ऑप्शन में आती है।

HMD Watch P1 Specifications

HMD Watch P1 एक बजट स्मार्टवॉच है, जिसमें 1.83 इंच की रेकटेंगुलर एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 284×240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। हालांकि, यह वॉच स्विमिंग के लिए उचित नहीं है। यह वॉच ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। 

बैटरी बैकअप के मामले में इस वॉच की बैटरी लाइफ 4 दिनों तक चलती है। यह वॉच 700 स्पोर्ट्स मोड के साथ स्लीप मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करती है। इस वॉच में वर्तमान में मिलने वाले एडवांस फीचर्स जैसे कि जीपीएस या एनएफसी का सपोर्ट नहीं मिलता है, जिससे आउटडोर एक्टिविटीज को ट्रैक नहीं किया जा सकता है और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी नहीं हो सकती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट
  2. Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
  3. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  7. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  8. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  9. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  10. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.