Google Pixel Watch 2 बुखार भी करेगी चेक! थर्मामीटर समेत ये होंगे नए अपग्रेड!

मॉडल LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स में आ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 10:45 IST
ख़ास बातें
  • वॉच में Wear OS 4 देखने को मिल सकता है।
  • मॉडल LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स में आ सकते हैं।
  • स्मार्टवॉच को Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel Watch 2 को Pixel Watch की सक्सेसर कहा जा रहा है

Photo Credit: Google

Google Pixel Watch 2 लॉन्च 4 अक्टूबर के लिए निर्धारित है जिसकी घोषणा गूगल काफी समय पहले कर चुकी है। मेड बाय गूगल (Made by Google) लॉन्च इवेंट में कंपनी स्मार्टवॉच को पेश करने वाली है। कंपनी इसमें Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। Google Pixel Watch 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है जिसमें पता चलता है कि नया मॉडल कई अपग्रेड लेकर आने वाला है। इसमें सेफ्टी अपग्रेड के साथ ही इनबिल्ट थर्मोमीटर भी आने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं Google Pixel Watch 2 लेटेस्ट अपडेट। 

Google Pixel Watch 2 को Pixel Watch की सक्सेसर कहा जा रहा है जिसमें इलेक्ट्रोडर्मल एक्टिविटी (EDA) सेंसर भी देखने को मिल सकता है। यह यूजर के स्ट्रेल लेवल को मॉनिटर करता है। 9to5Google की ओर से आई रिपोर्ट की मानें तो स्मार्टवॉच में यह अपग्रेडेड सेंसर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, Fitbit Sense 2 की तरह ही इस स्मार्टवॉच में स्किन टेम्परेचर सेंसर देखने को मिल सकता है जो कि एक थर्मोमीटर की तरह ही काम करेगा। गूगल की इस स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Google Pixel Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स में कई स्पेक्स सामने आ चुके हैं। स्मार्टवॉच में Qualcomm Snapdragon W5 प्रोसेसर आ सकता है। वियरेबल में 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप देखने को मिल सकता है, जो कि AOD समेत बताया गया है। वॉच में Wear OS 4 देखने को मिल सकता है। कलर ऑप्शंस में सिल्वर-व्हाइट, सिल्वर-बे, गोल्ड-हेजल, और ब्लैक-ऑब्सिडिअन कलर देखने को मिल सकते हैं। 

मॉडल LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स में आ सकते हैं। नए वॉचफेस जैसे Accessible, Arc, Bold Digital, और Analog Bold भी इसमें एड किए जा सकते हैं। Pixel Watch 2 में एल्युमिनियम बॉडी देखने को मिल सकती है। स्मार्टवॉच को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। लेटेस्ट गैजेट्स के बारे में जानने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.