Google AR हेडसेट साल 2024 में देगा दस्तक, इन-हाउस प्रोसेसर से हो सकता है लैस!

केवल Google ही नहीं है जो कि AR वियरेबल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। Apple कंपनी भी कथित तौर पर अपनी मिक्सड रियलिटी MR हेडसेट साल 2023 तक लेकर आ सकती है।

Google AR हेडसेट साल 2024 में देगा दस्तक, इन-हाउस प्रोसेसर से हो सकता है लैस!
ख़ास बातें
  • Google AR हेडसेट की टक्कर Meta और Apple हेडसेट से होगी
  • डिवाइस में ग्राफिक्स के लिए क्लाउड-बेस्ड रेंडरिंग फीचर होगी
  • गूगल एआर साल 2024 में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Google कंपनी कथित रूप से इन दिनों Augmented reality (AR) हेडसेट पर काम कर रही है, जिसे साल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह हेडसेट कंपनी के ‘Project Iris' का हिस्सा होगा, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसमें गूगल का इन-हाउस प्रोसेसर मौजूद होगा। टेक कंपनी Meta और Apple भी अपनी AR टेक्नोलॉजी को डेवलप कर रही हैं। ऐप्पल की आगामी मिक्स्ड रियलिटी (MR) को लेकर माना जा रहा है कि इसमें ऑन-डिवाइस रेंडरिंग के लिए दो प्रोसेसिंग चिप फीचर होंगी। वहीं, गूगल का डिवाइस कथित रूप से कंपनी के क्लाउड सर्वर पर कुछ ग्राफिक्स रेंडरिंग को ऑफलोड करेगा।

The Verge की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Google इन दिनों AR हेडसेट पर काम कर रही है, जो कि कंपनी द्वारा डेवलप कस्टम प्रोसेसर से लैस होंगे। कंपनी ने फिलहाल इस अंडर-डेवलपमेंट AR हेडसेट के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के इस AR हेडसेट को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें दो बाहर की तरफ कैमरे दिए जाएंगे और यूज़र्स Ski goggles डिज़ाइन के साथ स्क्रीन को देखेंगे। यह कंपनी के Google Glass के डिज़ाइन से काफी अलग होगा, जिसे चश्मे का रूप दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल 300 गूगल कर्मचारी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती इस प्रोजेक्ट के लिए होने वाली है।

आपको बता दें, केवल Google ही नहीं है जो कि AR वियरेबल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। Apple कंपनी भी कथित तौर पर अपनी मिक्सड रियलिटी हेडसेट साल 2023 तक लेकर आ सकती है। जबकि Facebook  को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस साल के अंत तक हेडसेट को प्रोजेक्ट ‘Project Cambria' के तहत पेश करेगी। हालांकि, गूगल एआर हेडसेट इन दोनों कंपनियों के डिवाइस के बाद साल 2024 में दस्तक दे सकता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »